पीएम मोदी के 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान को सुपरस्टार रजनीकांत का समर्थन

इस सप्ताह की शुरुआत में मोदी ने इस पहल के समर्थन के लिए हस्तियों, उद्योगपतियों और मशहूर दिग्गजों को व्यक्तिगत तौर पर पत्र लिखा था।

नई दिल्ली। सुपरस्टार रजनीकांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान का पूरा समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि 'मैं सम्मानीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छता ही सेवा मिशन का पूरा समर्थन करता हूं। स्वच्छता ही देवभक्ति है।'

स्वच्छता ही देवभक्ति है

स्वच्छता ही सेवा का समर्थन करते हुए रजनीकांत कहा है कि स्वच्छता देवभक्ति है। रजनीकांत के अलावा कई और हस्तियों ने पीएम मोदी की स्वच्छता ही सेवा मिशन का समर्थन किया है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने प्रधानमंत्री के पत्र के साथ ट्वीट किया है, मैं स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनकर गौरवान्वित हूं और इस स्वच्छता ही सेवा के महान कार्य में अपना योगदान करूंगी।

मशहूर हस्तियों को पीएम मोदी ने लिखा था पत्र

मशहूर हस्तियों को पीएम मोदी ने लिखा था पत्र

इस सप्ताह की शुरुआत में मोदी ने इस पहल के समर्थन के लिए हस्तियों, उद्योगपतियों और मशहूर दिग्गजों को व्यक्तिगत तौर पर पत्र लिखा था। मोदी ने महात्मा गांधी का हवाला देते हुए कहा कि हमें स्वच्छता का अभ्यस्त होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती तक 'देशभर में स्वच्छता अभियानों में व्यापक भागीदारी के लिए लोगों को प्रोत्साहित करें।'

Recommended Video

    Mahamana Express Vadodara to Varanasi would have special place in PM Modi's heart । वनइंडिया हिंदी
     भारत को स्वच्छ बनाने का अभियान

    भारत को स्वच्छ बनाने का अभियान

    ‘स्वच्छ भारत' अभियान के तीन साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योग, खेल, सिनेमा समेत विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों को खत लिखकर ‘स्वच्छता ही सेवा' अभियान के लिए उनका समर्थन मांगा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सबसे अच्छी सेवा है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को साफ-सफाई को बढ़ावा देने के लिये ‘स्वच्छ भारत अभियान' शुरू करते हुए खुद हाथों में झाड़ू थामी थी। उन्होंने प्रमुख हस्तियों, प्रमुख उद्योगपतियों, खिलाड़ियों, फिल्म कलाकारों, धर्म गुरुओं और अन्य प्रसिद्ध तथा प्रमुख लोगों को व्यक्तिगत खत लिखकर उनसे समर्थन मांगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+