जम्मू कश्मीर में बोले राजनाथ सिंह, आज भारत दुनिया के ताकतवर देशों में शामिल
श्रीनगर 24 जुलाई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज कारगिल विजय दिवस के मौके पर जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। यहां वह कारगिल विजय दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। राजनाथ सिंह ने खुद इस बाबत ट्वीट करके जानकारी दी थी। शनिवार को उन्होंने ट्वीट करके लिखा, कल 24 जुलाई को मैं जम्मू कश्मीर का दौरा करूंगा, जहां कारगिल विजय दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा। राजनाथ सिंह आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले भी यहां पहुंचे हैं। राजनाथ सिंह गुलशन मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और लोगों को संबोधित किया। लोगों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने देश के शहीदों को याद किया।
Recommended Video

इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि देश उन लोगों को याद रखेगा जिन्होंने राष्ट्रसेवा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए। हमारी सेना ने देश के लिए हमेशा से ही यह सर्वोच्च बलिदान दिया है। हमारे कई बहादुर जवानों ने 1999 के युद्ध में अपनी जान दी। मैं उनको नमन करता हूं। 1962 में चीन ने लद्दाख पर कब्जा कर लिया, उस वक्त पंडित नेहरू देश के प्रधानमंत्री थे। मैं उनकी मंशा पर कोई सवाल नहीं खड़ा करूंग। कई बार मंशा अच्छी होती है लेकिन यह नीतियों में परिणित नहीं होती है। लेकिन आज का भारत दुनिया के ताकतवर देशों में से एक है।
भारतीय सेना भी कारगिल विजय दिवस को मनाने के लिए तैयारियां कर रही है। कारगिल वॉर मेमोरियल में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 1999 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल युद्ध में विजय हासिल की थी। तीन दिवसीय कार्यक्रम के लिए कारगिल व़र मेमोरियल में तैयारियां चल रही हैं। इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमे कई सेना और प्रशासन के कई लोग हिस्सा लेंगे, साथ ही गैलेंट्री अवॉर्ड विजेताओं के परिजन भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचेंगे।
इससे पहले शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस मोटरसाइकिल रैली निकाली गई थी। यह रैली नेशनल वॉर मेमोरियल दिल्ली से रवाना की गई है जोकि श्रीनगर पहुंचेगी। इस रैली को लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू, वाइस चीफ ऑफ आर्मी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।












Click it and Unblock the Notifications