ITBP जवानों संग चीन सीमा पर नया साल मनाएंगे गृह मंत्री राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। गृहमंत्री राजनाथ सिंह साल 2018 का जश्न भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)के जवानों संग मनाएंगे। राजनाथ की यह यात्रा उस बयान के कुछ दिन बाद हो रही है जिसमें चीन ने कहा था कि भारत अपने सैनिकों को नियंत्रित करे। यह दौरान सितंबर में 4 दिवसीय दौरे के बाद गृह मंत्री की उत्तराखंड में चीन-भारतीय सीमा क्षेत्र की दूसरी यात्रा है।

आईटीबीपी कर्मियों के साथ नए साल का जश्न

आईटीबीपी कर्मियों के साथ नए साल का जश्न

सिंह कल 11,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित नीलोंग सीमा चौकी (बीओपी) में आईटीबीपी कर्मियों के साथ नए साल का जश्न मनाएंगे। सीमा चौकी नीलोंग घाटी में है, जो ऊंचे पहाड़ों से घिरा है और जहां तापमान शून्य से 15 डिग्री सेल्सियस कम होता है।

12 वीं बटालियन के मुख्यालय भी जाएंगे

12 वीं बटालियन के मुख्यालय भी जाएंगे

गृह मंत्री, आईटीबीपी की 12 वीं बटालियन के मुख्यालय जाएंगे, जहां वह भागीरथी नदी के किनारे 3400 फीट पर जवानों और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

आईटीबीपी के डीजी आर के पचनंदा साथ

आईटीबीपी के डीजी आर के पचनंदा साथ

सिंह, पीडीए या पुलाम सुमधा (ऊंचाई 14,200 फीट), कोपांग (8,700 फीट) और भैरन घाटी (9, 150 फीट) का दौरा करेंगे, और आईटीबीपी के जवानों के साथ बातचीत करेंगे। गृह मंत्री के साथ उनकी यात्रा के दौरान आईटीबीपी के महानिदेशक (डीजी) आर के पचनंदा होंगे।

90,000 कर्मियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी

90,000 कर्मियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी

गौरतलब है कि ITBP के करीब 90,000 कर्मियों को 3,488 किमी लंबी चीन-भारत सीमा की रक्षा करने का कार्य सौंपा गया है जिसमें जम्मू-कश्मीर (1,597 किमी), हिमाचल प्रदेश (200 किमी), उत्तराखंड (345 किमी), सिक्किम (220 किलोमीटर) और अरुणाचल प्रदेश (1,126 किमी) शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+