पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देना चाहता है, लेकिन हम उसे जड़ से खत्म करेंगे: राजनाथ सिंह

पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देना चाहता है, लेकिन हम उसे जड़ से खत्म करेंगे: राजनाथ सिंह

नई दिल्ली, 12 दिसंबर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार (12 दिसंबर) को 1971 के युद्ध में भारत की जीत के 50 साल पूरे होने पर 'वॉल ऑफ फेम-1971 इंडो पाक वॉर' का उद्घाटन किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने 'स्वर्णिम विजय पर्व' के उद्घाटन समारोह में सैन्य उपकरणों के प्रदर्शन का जायजा भी लिया। राजनाथ सिंह ने इस दौरान पाकिस्तान पर भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। राजनाथ सिंह ने कहा, ''पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देना चाहता है। 1971 में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान की योजनाओं को विफल कर दिया और अब हम आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की दिशा में काम कर रहे हैं।''

Recommended Video

    Swarnim Vijay Parv पर बोले Rajnath Singh, Pakistan के आतंकवाद को जड़ से खत्म करेंगे | वनइंडिया हिंदी
    Rajnath Singh

    दिल्ली में स्वर्णिम विजय पर्व समारोह में राजनाथ सिंह ने जनरल बिपिन रावत को भी याद किया। उन्होंने कहा, ''जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी, 11 बहादुर जवानों के असामयिक निधन के बाद इस पर्व को सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। मैं सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इलाज कमांड अस्पताल में चल रहा है।''

    राजनाथ सिंह ने कहा कि उनका संपर्क लगातार अस्तपाल और ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के पिताजी से बना हुआ है। राजनाथ सिंह ने कहा, ''हम सभी प्रार्थना करते हैं कि वो जल्दी स्वस्थ होकर अपने दायित्व का निर्वहन करे। मैं आज भारतीय सेना के उन सभी सैनिकों के बलिदान को नमन करता हूं जिनकी वजह से 1971 के युद्ध में भारत ने विजय हासिल की थी।''

    राजनाथ सिंह ने कहा, ''आज मैं भारत के सशस्त्र बलों के प्रत्येक सैनिक की वीरता, वीरता और बलिदान को नमन करता हूं, जिसके कारण भारत ने 1971 का युद्ध जीता। देश उनके बलिदान के लिए हमेशा ऋणी रहेगा।''

    राजनाथ सिंह ने कहा, ''भारत ने बांग्लादेश में लोकतंत्र की स्थापना में योगदान दिया है। आज हम बहुत खुश हैं कि पिछले 50 वर्षों में बांग्लादेश विकास के पथ पर आगे बढ़ा है।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+