स्ट्राइक पर उठ रहे सवालों पर बोले राजनाथ- मैंने ऐसा कोई बयान नहीं पढ़ा
नई दिल्ली। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि मोदी सरकार किसी को भी भारत के स्वाभिमान में खरोंच नहीं लगाने देगी। देश के हर नागरिक को सुरक्षा बलों में विश्वास है।

दो दिवसीय लद्दाख दौरे के दौरान राजनाथ ने हाल ही में भारत की ओर से किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत से जुड़े पूछे गए सवालों को नजरअंदाज करते हुए कहा कि मैंने ऐसा कोई बयान नहीं पढ़ा।
बच्चे को सेना पर भरोसा और गर्व है
राजनाथ ने कहा कि देश के बच्चे, बच्चे को सेना पर भरोसा और गर्व है और गर्व रहेगा।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसी को भी देश के स्वाभिमान और प्रतिष्ठा पर खरोंच लगाने की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं देगी। हम इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि देश का सर हमेशा ऊंचा रहे।
लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा देने के प्रश्न पर राजनाथ ने कहा कि हमने कश्मीर, जम्मू के साथ-साथ लद्दाख के लोगों को सुना लेकिन फैसले केवल आम सहमति के आधार पर ही लिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि हम हमेशा इस बात की कोशिश करते हैं कि फैसले आम सहमति के आधार पर हो।
इस दौरान राजनाथ द्रास गए और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।












Click it and Unblock the Notifications