राजनाथ सिंह ने किया राष्ट्रपति कोविंद की दो किताबों का विमोचन, कही ये बड़ी बात
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा लिखे गए दो किताबों 'द रिपब्लिकन एथिक' और 'लोकतंत्र के स्वर'का विमोचन किया। इन किताबों में राष्ट्रपति द्वारा उनके कार्यकाल के 3 साल में दिए गए सभी भाषण शामिल हैं। विमोचन के इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भाषणों में उनका कृतित्व, व्यक्तित्व और जीवन मूल्य पूरी तरह झलकते हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि किताब 'लोकतंत्र के स्वर' राष्ट्रपति महोदय के मन की आवाज है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के भाषणों में संवेदनशील व आदर्शवादी जनसेवक, एक न्यायप्रिय व्यक्ति तथा नैतिकता पर आधारित जीवन जीने वाले व्यक्ति की प्राथमिकताएं दिखाई देती हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति कोविंद जन सेवा को परम धर्म मानते हैं और ये उनके सभी भाषणों में साफ तौर पर दिखाई देता है।












Click it and Unblock the Notifications