ईद पर राजनाथ सिंह के जम्मू कश्मीर दौरे की योजना, सीजफायर बढ़ाने पर हो सकता है फैसला

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में स्थिति को सामान्य बनाने के लिए केंद्र सरकार की कोशिश पूरी जारी है। पहले घाटी में सीजफायर के निर्णय के बाद अब खबर है कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ईद पर कश्मीर जा सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई गृहमंत्रालय की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन इकनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, राजनाथ सिंह ईद पर कश्मीर जाकर अपने सीजफायर के निर्णय को आगे बढ़ा सकते हैं और अमरनाथ यात्रा पर चर्चा हो सकती है, जो इसी माह 28 जून से शुरू होगी।

ईद पर राजनाथ सिंह के जम्मू कश्मीर दौरे की योजना

जम्मू कश्मीर अधिकारियों ने कहा है कि गृहमंत्री 10 जून को राज्य का दौरा कर सकते हैं, जहां वे सेना, पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारियों के साथ एक मीटिंग करेंगे। इसके अलावा जमीनी स्थिति पर सरकारी काम काज का भी राजनाथ सिंह जायजा ले सकते हैं।

सीमा पर शांति के लिए इसी सप्ताह भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ ने फोन पर बात कर 2003 के सीजफायर समझौते को मानने पर सहमति बनाई। दोनों ही देश इस बात पर सहमत हुए कि किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना के लिए संयम से उसका निकाला जाएगा।

पिछले तीन सप्ताह में 12 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 10 नागरिक और 2 बीएसएफ के जवान शामिल है। वहीं, कई लोग घायल है, तो 50,000 से ज्यादा लोगों को पलायन होने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह अपने जम्मू कश्मीर दौरे पर अमरनाथ यात्रा की सिक्योरिटी का पूरा जायजा लेंगे, जो कि साउथ कश्मीर के सबसे संवेदनशील इलाके से होकर बाबा का जत्था निकलता है। उसके बाद ही सीजफायर के निर्णय को आगे बढ़ाने पर निर्णय लिया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+