लालजी टंडन के निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख, बोले- आपने अपने काम से अलग छाप छोड़ी
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का आज निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां आज सुबह उनका निधन हो गया। लालजी टंडन के निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी संवेदना जाहिर की है। राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर लालजी टंडन के साथ बिताए अपने समय को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि
राजनाथ सिंह ने लिखा, 'मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश की एक क़द्दावर शख़्सियत, श्री लालजी टंडन के निधन का समाचार बहुत पीड़ादायक है। उनके सुपुत्र गोपालजी से फ़ोन पर बात करके मैंने अपनी सम्वेदनाओं की अभिव्यक्ति की है। टंडनजी के साथ मुझे लम्बे समय तक काम करने का अवसर मिला। उनका लम्बा सार्वजनिक जीवन जनता की सेवा में समर्पित रहा और उन्होंने अपने काम से एक अलग छाप छोड़ी है। स्वभाव से बेहद मिलनसार टंडनजी कार्यकर्ताओं के बीच भी बेहद लोकप्रिय थे। विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने जो विकास कार्य कराये उसकी सराहना आज भी लखनऊ और उत्तर प्रदेश के लोग करते हैं। ईश्वर समस्त शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे। ओम शान्ति!'
Recommended Video
पीएम मोदी ने जाहिर किया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लालजी टंडन के निधन पर शोक जाहिर किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा, लालजी टंडन को उनकी समाज सेवा के लिए याद किया जाएगा, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में मजबूत बनाने में अहम रोल निभाया, वह जनता की भलाई के लिए काम करने वाले नेता थे, पीएम मोदी ने लिखा कि लालजी टंडन को कानूनी मामलों की भी अच्छी जानकारी रही और अटलजी के साथ उन्होंने लंबा वक्त बिताया, मैं उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करता हूं।
बेटे ने दी जानकारी
बता दें कि आज सुबह 5 बजे लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया, यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और बेटे आशुतोष टंडन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी, उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि बाबूजी नहीं रहे। मालूम हो कि 85 वर्षीय लालजी टंडन का मेदांता अस्पताल में करीब डेढ़ महीने से भर्ती थे, उन्हें किडनी और लिवर में दिक्कत के बाद उन्हें एडमिट कराया गया था, लालजी टंडन के निधन के बाद यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications