सीमा पर टेंशन: राजनाथ सिंह ने सतर्कता बढ़ाने के लिए दिया आदेश

नई दिल्ली। सीमा पर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती टेंशन को देखते हुए गृहमंत्री राजमंत्री सिंह ने अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सतर्कता बढ़ाने के लिए ऑर्डर दिया है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह निर्देश एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया है, जिसमें पड़ोसी देशों के साथ भारत की सीमाओं के साथ बाड़ लगाने, सड़कों और चौकी के निर्माण के आदेश दिए हैं। प्रवक्ता ने कहा कि गृह मंत्री ने सीमाओं पर निरंतर सतर्कता और सुरक्षा बनाए रखने से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है।

सीमा पर टेंशन: गृहमंत्री ने सतर्कता बढ़ाने के लिए दिया आदेश

पिछले 9 दिनों से जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा हो रही गोलीबारी में कम से कम 11 लोग मारे जा चुके हैं और 60 घायल हुए हैं। भारत-पाकिस्तान सीमा के संबंध में गृह मंत्री ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि स्वीकृत सीमा बाड़ लगाने का 97 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

साथ ही राजनाथ सिंह ने सीमा सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए स्पेस टेक्नॉलोजी का इस्तेमाल करने पर भी जोर दिया। गृहमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि तटीय सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है और राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा नौकाओं और अन्य उपकरणों से लैस 194 तटीय पुलिस स्टेशनों के संचालन के लिए की गई कार्रवाई की सराहना की।

गृहमंत्री ने साथ निर्देश दिया कि तटीय सुरक्षा योजना के अगले चरण को नौसेना, तटरक्षक, राज्य सरकारों से मदद लेकर तेजी से काम किया जाना चाहिए। इसके अलावा 6 नए स्थापित एकीकृत चेक पोस्ट के कामकाज पर संतोष व्यक्त करते हुए सिंह ने भारत-नेपाल, भारत-बांग्लादेश और भारत-भूटान सीमाओं के साथ 13 और आईसीपी निर्माण के लिए कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+