दिल्‍ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए राजनाथ ने जारी किया मोबाइल ऐप 'हिम्‍मत'

नई दिल्ली। राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को एक मोबाइल ऐप जारी की है। इस ऐप का नाम 'हिम्मत' रखा गया है। यह दिल्ली पुलिस की पहल है। इसकी सहायता से स्मार्ट फोन उपभोक्ता पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर सकते हैं।

Rajnath Singh launches women safety mobile app 'Himmat'

इस ऐप में एक बटन भी दिया गया है, जिससे आप झटपट 30 सेकंड की वीडियो अथवा ऑडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। पुलिस ने कहा कि इस ऐप की सहायता से उपयोगकर्ता आपातकालीन समय में शीघ्रता से पुलिस से संपर्क कर सकता है। इस ऐप के डेटाबेस में उपभोक्ता को पांच मित्रों या सगे-संबंधियों के नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।

जब कभी एसओएस कॉल की जाएगी, एक संदेश अपने आप इन पांच नंबरों पर चला जाएगा। एक अधिकारी ने कहा, "इस तरह से न केवल पुलिस, बल्कि उपभोक्ता के सगे-संबंधी भी उसकी सहायता के लिए घटना स्थल पर पहुंच सकते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+