Rajnath Singh की दो टूक- भारत छेड़ने वाले लोगों को छोड़ता नहीं, हल्दीघाटी से गलवान में दिखा पराक्रम
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र दौरे पर कड़ा संदेश देते हुए कहा, हल्दीघाटी से गलवान तक भारत का पराक्रम दिखा है। उन्होंने कहा कि देश को छेड़ने पर नहीं छोड़ने का संकल्प, भारत की नई नीति है।

रक्षा मंत्री ने भारत की नीति के बारे में साफ किया है कि भारत किसी को परेशान नहीं करता, लेकिन अगर देश को छेड़ा जाता है तो नापाक मंसूबे पालने वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब भी दिया जाता है।
रक्षा मंत्री ने भारत का संकल्प बताया
महाराष्ट्र दौरे पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "चाहे हल्दीघाटी हो या गलवान घाटी हो भारत का मस्तक ना कभी झुका है ना कभी झुकेगा... हम किसी को छेड़ते नहीं है, मगर कोई जब हमें छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं, यह हमारा संकल्प है।"
गलवान घाटी में क्या हुआ था
गौरतलब है कि लद्दाख की गलवान घाटी में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) और भारतीय सैनिकों के बीच हुई हिंसक लड़ाई में कई जवानों की शहादत हुई थी। मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारत के शूरवीरों ने चीन के सैनिकों को भी मार गिराया था।
हल्दीघाटी की लड़ाई में महाराणा का शौर्य
भारत की आजादी से पहले हल्दीघाटी की लड़ाई भारत के ऐतिहासिक संदर्भ से बेहद अहम मानी जाती है। मेवाड़ के शासक महाराणा प्रताप और मुगल बादशाह अकबर के बीच लड़े गए युद्ध में महाराणा का अप्रतिम शौर्य आज भी प्रेरित करता है।












Click it and Unblock the Notifications