देखें वीडियो: कुर्सी पर बैठे रहें गृहमंत्री राजनाथ, फौजी बांधता रहा जूते का फीता
नयी दिल्ली। सीमा सुरक्षा का जायदा लेने गुजरात गए गृहमंत्री राजनाथ सिंह विवादों में फंस गए है। सेना के जवान द्वारा राजनाथ सिंह के जूते का फीता बांधने का मामला तूल पकड़ने लगा है। गुजरात के भुज में सीमा सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यहां पर सेना के एक जवान से अपने पैरों में जूते पहनवाए। टीवी चैनलों मेंलिखाए गए फुटेज के मुताबिक सेना का एक जवान उन्हें जूता पहनाने लगा, लेकिन गृहमंत्री उसे रोकने के बजाए अपना दूसरा पैर आगे करते दिखे।

वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद एक जवान राजनाथ सिंह का जूता बांधता दिखा। एक दूसरा जवान जूता बांधने में मदद कर रहा था। इस दौरान गृहमंत्री कुर्सी पर आराम से बैठे रहे।
गौरतलब है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भी ऐसे ही एक विवाद में घिर गई थीं। बतौर मुख्यमंत्री रहते एक कार्यक्रम में उनकी सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने उनकी सैंडल खुद साफ करके उन्हें पहनाई थी।












Click it and Unblock the Notifications