राजनाथ सिंह ने राफेल की शस्त्र पूजा करने का किया बचाव, बोले- ऊं सांप्रदायिक नहीं
मुंबई: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस पर राफेल पूजा करने को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं। सोमवार को राजनाथ सिंह ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि राफेल पर ऊं लिखना किसी भी तरह से सांप्रदायिक नहीं है। बीजेपी-शिवसेना के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए मुंबई पहुंचे राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं विजयदशमी के दिन राफेल लेने गया था। घर पर भी मैं उपकरणों और हथियारों की पूजा करता। पेरिस में मैंने सोचा कि राफेल विमान से बड़ा हथियार क्या होगा। इसके बाद उन्होंने मीरा रोड पर प्रचार करते हुए भीड़ से पूछा कि तुम बताओ, पूजा करके मैंने कोई गुनाह किया है।

उन्होने आगे कहा कि विमान पर ऊं बनाने को मुद्दा बनाने वालों ने वास्तव में इसे नहीं समझा। क्या ईसाई एमीन नहीं कहते हैं। क्या मुसलमान आमीन नहीं कहते हैं। सिखल ओकांर नहीं कहते हैं। ये सभी ऊं से आते हैं। ऊं इस ब्रहमांड को परिभाषित करता है। ये अनादि है, इसका कोई अंत नहीं है, ये व्यापत है। सिह ने कांदीवली पश्चिम के के चारकोप में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सहित विपक्षी दलों ने राजनीतिक लाभ के लिए 'सस्ते हथकंडों' का सहारा लिया। उन्होंने कहा कि कश्मीर जैसे आंतरिक मुद्दे को एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाना कांग्रेस और एनसीपी का एक सस्ता राजनीतिक हथकंडा है।
मीरा भायंदर में भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र मेहता के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि उनके जैसा व्यक्ति सत्ता में आने पर शासक नहीं बल्कि सेवक रहता है। उन्होंने कांग्रेस और एनसीपी पर हमला बोलते हुए कहा कि वो कश्मीर मुद्दे का अंतराष्ट्रीयकरण कर रहे हैं। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कि आपने हमें एक बार सत्ता दी और हम कश्मीर में चीजों को बदलने में कामयाब रहे। हमारे कई लोगों की जान पहले गई। अगर पहले हमारे पास केवल राफेल विमान होते, तो भी हम अपनी सीमाओं को पार किए बिना भी अपने दुश्मनों को हराने में सक्षम होते।
ये भी पढ़ें- भारत अब दुनिया से घुटनों पर झुककर नहीं पैरों पर खड़ा होकर बात कर रहा: राजनाथ सिंह












Click it and Unblock the Notifications