राजनाथ सिंह ने रद्द किया अमेरिकी दौरा, कहा कश्मीर ज्यादा जरूरी
नई दिल्ली। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपना अमेरिकी दौरा रद्द कर दिया है। यह फैसला करते हुए उन्होंने कहा कि इस वक्त उनके लिये कश्मीर ज्यादा जरूरी है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह 17 जुलाई को अपनी पांच दिवसीय अमेरिका यात्रा के लिए रवाना होने वाले थे।

अमेरिका के साथ उन्हें आतंकवाद के खिलाफ इंटेलीजेंस शेयरिंग और दोनों देशों के नागरिकों की यात्रा जैसे अहम मुद्दों पर बात करनी थी। राजनाथ सिंह के साथ भारत से एक प्रतिनिधिमंडल भी जाने वाला था।
इस प्रतिनिधिमंडल को वाशिंगटन में होमलैंड सिक्योरिटी एजेंसी के साथ चर्चा करनी थी। इस मीटिंग को होमलैंड सिक्योरिटी के सेक्रेटरी और इसके मुखिया जेह चार्ल्स जॉनसन लीड करने वाले थे।
राजनाथ सिंह के इस दौर के तहत भारत और अमेरिका आतंकवाद-विरोधी साझेदारी, इंटेलीजेंस इनपुट्स की रियल टाइम शेयरिंग, साइबर सिक्योरिटी और साथ ही सुरक्षा से जुड़े कई पहलुओं को मजबूती मिलने की संभावना थी। फिलहाल अभी उनके दौरे की अगली तारीख तय नहीं हुई है।
इससे पहले गृहमंत्री ने सोमवार का कश्मीर के हालातों पर कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी के अलावा जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ भी चर्चा की थी।
वहीं एक हाई लेवल मीटिंग भी हुई जिसमें नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजित डोवाल से लेकर रॉ और इंटेलीजेंस ब्यूरों के कई ऑफिसर्स भी शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications