आतंकियों के पास ज्ञान की नहीं, इसलिए करना चाहिए योग: राजनाथ
नयी दिल्ली। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सफलता पूर्वक मनाने वाली मोदी सरकार ने आतंकवादियों से भी इस योग अभ्यास में सामिल होने का आवाहन किया है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपील की है कि आतंकियों को भी योगाभ्यास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि 'आतंकवादी ज्ञानी होते हैं और उन्हें अपने ज्ञान का सही इस्तेमाल करना चाहिए, योग ज्ञान को नियंत्रित करने का काम करता है।' राजनाथ नेआतंकियों को योगाभ्यास करने की सलाह देते हुए कहा कि समाज में रचनात्मक कार्य की दिशा में अपने ज्ञान का इस्तेमाल करने के लिए योग करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि योग मानव के विकास में मददगार है। उन्होंने अपील की कि जो लोग आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त हैं, वे भी ज्ञानी हैं, उनके पास ज्ञान का भंडार है, लेकिन उन्हें अपने ज्ञान का इस्तेमाल इस तरह से किया जाना चाहिए कि यह समाज के लिए मददगार हो।












Click it and Unblock the Notifications