उरी हमले को लेकर PM से मिले राजनाथ, आगे रणनीति पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के उरी स्थित आर्मी बेस कैंप में आतंकी हमले के बाद अब भारत सरकार जवाबी कार्रवाई के मूड में है। इसी कड़ी में उच्च स्तरीय बैठक के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले।

meeting

हाईलेवल मीटिंग में सरकार क्या लेगी फैसला?

- उरी हमले को लेकर उच्चस्तरीय बैठक के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मामले पर आगे की रणनीति पर विचार किया गया।

- इस दौरान आर्मी चीफ दलबीर सिंह, रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर, वित्त मंत्री अरुण जेटली और एनएसए अजित डोभाल भी 7 आरसीआर पहुंचे।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 7 रेसकोर्स रोड पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। जिसमें उरी हमले को लेकर सरकार की ओर से जवाबी कार्रवाई पर आखिरी फैसला लिया गया।

सुबह राजनाथ सिंह ने बुलाई थी उच्चस्तरीय बैठक

- इससे पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी। जिसमें रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह, एनएसए अजीत डोभाल बैठक में शामिल हुए।

- राजनाथ सिंह के साथ बैठक में इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख, आर्मी चीफ, डीजीएमओ, होम सेक्रेटरी के साथ-साथ गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के सीनियर अधिकारी भी शामिल हुए।

- दूसरी ओर आगे की कार्रवाई को लेकर एनआईए की टीम श्रीनगर पहुंच चुकी है। गृहमंत्रालय के निर्देश के अनुसार वो आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं।

- इस बीच उरी हमले को लेकर गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि हमें पाकिस्तान की प्रतिक्रियाओं पर ध्यान नहीं चाहिए। सब कुछ लोगों के सामने है।

रविवार को आर्मी कैंप पर हुआ था हमला

- फ्रांस सरकार ने उरी हमले की कड़ी निंदा की है। फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि फ्रांसीसी सरकार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ है। फ्रांस की ओर से कहा गया कि आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर वह समर्थन करते हैं।

- रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने कहा कि ये दुख की घड़ी है, इस समय पूरा देश एक है। उन्होंने कहा कि ये आतंकियों को कड़ा जवाब देने का समय है। उच्च स्तरीय बैठक पर भामरे ने कहा कि मीटिंग चल रही है और तय है कि आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

महबूबा मुफ्ती ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

- उरी हमले के शहीदों को श्रीनगर में श्रद्धांजलि दी गई। जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शहीद जवानों श्रद्धांजलि दी।

- शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती हमले में घायल जवानों का हाल जानने 92 बेस अस्पताल पहुंची।

- इस दौरान महबूबा मुफ्ती घायल जवानों से मिली। साथ ही डॉक्टरों से घायल जवानों का हाल भी पूछा।

यूपी के शहीद जवानों को यूपी सरकार देगी 20-20 लाख रुपये

- उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार ने उरी हमले में शहीद हुए यूपी के जवानों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

- झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने उरी में शहीद हुए झारखंड के जवानों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उरी में शहीद हुए बिहार के जवानों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

बता दें कि रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर के उरी स्थित आर्मी बेस कैंप में हुए आतंकी हमले में भारतीय सेना के 17 जवान शहीद हो गए थे। वहीं 20 जवान घायल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+