आखिर क्यों एक साथ 250 पुलिसकर्मियों ने राजनाथ सिंह को नहीं दिया गॉर्ड ऑफ ऑनर

Recommended Video

      Rajnath Singh को एक साथ 250 पुलिसकर्मियों ने नहीं दिया Guard of Honor, know why । वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। गृह मंत्री राजनाथ सिंह जोधपुर में सोमवार को खुफिया विभाग के स्थानीय सेंटर का उद्घाटन किया था, उन्होंने भड़वासिया में वेस्टर्न जोन के इस सेंटर का उद्घाटन किया था, लेकिन इस मौके पर वहां मौजूद 250 पुलिसकर्मियों ने उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर नहीं दिया। माना जा रहा था कि ये पुलिस के जवान गृहमंत्री को गॉर्ड ऑफ ऑनर देंगे, लेकिन एक साथ ये सभी पुलिस के जवान छुट्टी पर चले गए। लेकिन इस घटना के पीछे की वजह जब सामने आई तो इसकी सच्चाई सामने आई तो यह खबर महज अफवाह निकली।

      आखिर क्यों एक साथ 250 पुलिसकर्मियों ने राजनाथ सिंह को नहीं दिया गॉर्ड ऑफ ऑनर

      एक साथ छुट्टी पर चले गए पुलिसकर्मी

      दरअसल व्हाट्सएप पर एक अफवाह फैली जिसमे कहा गया था कि सरकार इन पुलिसकर्मियों का वेतनमान कर देगी। जोधपुर के कमिश्नर अशोक राठौड़ ने इस बाबत बताया कि ये तमाम पुलिसकर्मी एक साथ छुट्टी पर चली गए। इसमे से कई पुलिसकर्मी जोकि गॉर्ड ऑफ ऑनर देने वाले थे वह अपने आप छुट्टी पर चले गए बावजूद इसके कि इनकी छुट्टी मंजूर नहीं की गई थी। ये तमाम पुलिसकर्मी ड्युटी पर रिपोर्ट करने नहीं आए, लिहाजा उनकी जगह पर अन्य पुलिसकर्मियों को उनकी जगह पर तैनात किया गया।

      फर्जी निकला व्हाट्सएप का मैसेज

      राठौर ने कहा कि मामला काफी गंभीर है और इन तमाम पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि व्हाट्एस पर जो मैसेज साझा किया जा रहा है उसमे कहा गया है कि इन तमाम पुलिसकर्मियों का वेतनमान 24000 से घटाकर 19000 हजार कर दिया जाएगा। राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद्र कटारिया ने बताया कि सरकार ने इस तरह का कोई भी आदेश पारित नहीं किया है जिसमे वेतनमान को कम करने की बात कही गई हो। ऐसे में कर्मचारियों को किसी भी तरह की अफवाह को नहीं मानना चाहिए। राजस्थान के डीजीपी अजीत सिंह नेन कहा कि किसी भी तरह की अनुशासनहीतना स्वीकार नहीं की जाएगी, पुलिस को इस तरह का रास्ता नहीं अख्तियार करना चाहिए जोकि उनके पेशे के सम्मान को कम करे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+