राजकुमार राव के पिता सतपाल यादव का गुरुग्राम में निधन
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव के पिता सतपाल यादव का गुरुवार देर रात निधन हो गया है। सतपाल यादव 60 साल के थे। यादव बीते कई दिनों से बीमार थे। उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार देर रात उन्होंने मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। राजकुमार राव मूल रूप से गुरुग्राम के ही रहने वाले हैं, उनका परिवार यहीं रहता है।

नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित एक्टर राजकुमार राव गुरुग्राम में पैदा हुए। उनकी ज्यादातर तालीम भी यहीं से हुई है। बाद में उनका एक्टिंग की तरफ रुझान हुआ और वो मुंबई जाकर फिल्मों में काम करने लगे। राजकुमार को पहचान फिल्म 'काई पो छे' से मिली। इससे पहले उन्होंने 'लव सेक्स और धोखा' और 'रागिनी एमएमएस' जैसी फिल्मों में भी काम किया। राव के नाम पर कई शानदार फिल्में हैं।
राजकुमार राव के नाम पर न्यूटन, स्त्री, बरेली की बर्फी, सिटी लाइट्स, शाहिद, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, क्वीन, अलीगढ़, गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्में हैं।












Click it and Unblock the Notifications