25 साल की लड़की ने पीएम मोदी को दिया अपने हाथों से बना 350 किलो का तोहफा
25 साल की लड़की ने पीएम मोदी को दिया 350 किलो का तोहफा
राजकोट। गुजरात के राजकोट की रहने वाली 25 साल की युवती ने पीएम मोदी एक खास तोहफा दिया है। पीएम मोदी की फैन 25 साल की खुशबू देवड़ा ने अपने आर्टवर्क का एक शानदार नमूना पीएम मोदी को गिफ्ट किया। पीएम मोदी की 350 किलोग्राम की ये तस्वीर धागे और मनके से बनी हुई है। गुरुवार को गुजरात के सीएम विजय रूपानी के साथ खुशबू ने यह आर्ट पीएम मोदी को सौंपी।

इस आर्टवर्क की खास बात यह है कि इसे केवल मनका और धागे से बनाया गया है। इस आर्ट को बनाने में 10 किलोमीटर लंबा धागा और 5 लाख से अधिक मनका लगे हैं। इसको बनाने मे 850 घंटे से ज्यादा का समय लगा। यह आर्टवर्क 7 फीट लंबा और 7 फीट चौड़ा है। इसका वजन करीब 350 किलो है।
इसे आर्टवर्क के तैयार करने में 950 सुइयों का इस्तेमाल किया गया। खुशबू को इस आर्टवर्क के लिए लिमका बुक ऑफ रेकॉर्ड्स से भी सर्टिफिकेट मिला है। खुशबू ने कहा कि पीएम मोदी को अपने हाथ से बना कर उनकी तस्वीर गिफ्ट करा मेरे लिए बहुत गर्व की बात है और मैं खुद को इसके लिए भाग्यशाली मानती हूं। खुशबू ने बताया कि गुजरात के सीएम ने मेरे आर्टवर्क को देखकर पीएमओ को प्रपोजल भेजा था जिसे स्वीकार कर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications