राजीव प्रताप रूडी ने बताया, क्यों दिया मंत्री पद से इस्तीफा?

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में फेरबदल को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। संभावना है कि मोदी कैबिनेट में कल यानी 3 सितंबर की शाम को एक बड़ा फेरबदल किया जा सकता है। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। मोदी कैबिनेट के 4 मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफा देने वालों में उमा भारती, राजीव प्रताप रूडी, महेंद्र नाथ पांडेय और संजीव बालियान के नाम हैं। कुछ और मंत्रियों के भी इस्तीफा देने के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने अपने इस्तीफे को लेकर बयान दिया है।

राजीव प्रताप रूडी ने बताया, क्यों दिया मंत्री पद से इस्तीफा?

राजीव प्रताप रूडी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'पार्टी का निर्णय हुआ कि आप अपना इस्तीफा दें, ये बिल्कुल सामान्य है। सरकार में काम करने का मौका मिला, आगे भी पार्टी में काम करने का मौका मिले, बस इसी अभियान के साथ चलते हैं। यह सरकार का, प्रधानमंत्री का और पार्टी का विशेषाधिकार होता है। इसमें कोई तर्क नहीं होता। आपको बता दें कि राजीव प्रताप रूडी के पास अभी तक कौशल विकास राज्य मंत्री की जिम्मेदारी थी, उन्होंने गुरुवार शाम अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

माना जा रहा है कि पीएम मोदी चीन की यात्रा से पहले कैबिनेट में फेरबदल कर सकते हैं। पीएम मोदी 3 सितंबर को चीन में आयोजित होने वाली ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने जाएंगे। लिहाजा मोदी सरकार की कैबिनेट में तीसरा फेरबदल इससे पहले किया जा सकता है। कैबिनेट विस्तार से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने तमाम नेताओं के साथ बैठक की। वहीं बिहार में जिस तरह से महागठबंधन की सरकार टूटी और आरजेडी का साथ छोड़कर नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ सरकार बनाई है, उसके बाद माना जा रहा है जदयू के सांसद भी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+