पापा राज कपूर के विरोध के बावजूद आरती सबरवाल से की थी राजीव कपूर ने शादी, जानिए आज कहां हैं वो?

Rajiv Kapoor married with Architect Aarti Sabharwal: Read Everything about her: मुंबई:आज एक बार फिर से कपूर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, 'शोमैन' राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर ने मंगलवार को 58 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। राजीव कपूर को कल सुबह ही दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। बता दें कि हिंदी सिनेमा के मशहूर कपूर खानदान ने एक साल के अंदर ही अपने दो बेटों को खो दिया है, पिछले साल ही एक्टर ऋषि कपूर का निधन हुआ था।

Recommended Video

    Rajiv Kapoor Death: Rishi Kapoor के छोटे भाई Rajiv Kapoor का हार्ट अटैक से निधन | वनइंडिया हिंदी
    राजीव कपूर ने आर्किटेक्ट आरती सबरवाल से शादी की थी

    राजीव कपूर ने आर्किटेक्ट आरती सबरवाल से शादी की थी

    आमतौर पर मीडिया से दूर रहने वाले राजीव कपूर अपने परिवार के काफी करीबी कहे जाते थे। ऐसा कहा जाता था कि उन्हें घर के सभी बच्चों से बहुत प्यार और लगाव है। हालांकि उनके खुद के बच्चे नहीं थे। आपको बता दें कि राजीव कपूर ने 39 साल की उम्र में दो साल तक डेट करने के बाद आर्किटेक्ट आरती सबरवाल से शादी की थी, हालांकि इस शादी के लिए उन्हें अपने पिता राज कपूर से काफी नाराजगी झेलनी पड़ी थी। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक राज कपूर को ये बेमेल जोड़ी लग रही थी इसलिए वो इस शादी के खिलाफ थे।

     राजीव और आरती हो गया तलाक

    राजीव और आरती हो गया तलाक

    लेकिन आरती सबरवाल के प्यार में बुरी तरह से गिरफ्तार राजीव कपूर ने अपने पापा के बजाय अपने दिल की सुनी और उन्होंने शादी का फैसला नहीं बदला, जिसके बाद उनके परिवारवालों ने उनकी जिद को हरी झंडी दे दी। हालांकि राजीव और आरती की शादी लंबे वक्त तक चल नहीं पाई और मात्र दो साल के ही अंदर दोनों का तलाक हो गया।

    आरती Vaughan के लॉ फार्म में काम करती हैं

    आपको बता दें कि आरती Vaughan के लॉ फार्म में काम करती हैं, हालांकि सोशल प्लेटफार्म पर उनके बारे में बहुत कम जानकारी मौजूद है। इस शादी के टूटने के बाद राजीव अकेले हो गए और कहते हैं कि उनका भरोसा भी प्यार से उठ गया था इसलिए उन्होंने दोबारा शादी नहीं की और पूरा जीवन अकेले ही बीता दिया।

    राजीव ने नहीं की दोबारा शादी

    राजीव ने नहीं की दोबारा शादी

    हालांकि जब वो फिल्मों में सक्रिय थे तो उनका काम कुछ अभिनेत्रियों जैसे दिव्या राणा, नगमा, तृष्णा और पद्यमिनी कोल्हापुरी से जोड़ा गया लेकिन राजीव ने कभी इन अफवाओं को कोई तवज्जो नहीं दी। वो पब्लिक इवेंट में भी बहुत कम ही दिखाई देते थे लेकिन उन्हें फैमिली फंक्शन में जरूर देखा जाता था।

    सदमे में बॉलीवुड, शोक में डूबा कपूर परिवार

    सदमे में बॉलीवुड, शोक में डूबा कपूर परिवार

    राजीव कपूर के निधन से एक बार फिर बॉलीवुड गहरे शोक में डूब गया है। भाभी नीतू कपूर ने देवर राजीव कपूर की फोटो शेयर कर उनकी आत्मा के लिए प्रार्थना की है, जिस पर नेहा धूपिया, अहाना कुमारा, सोनी राजदान, भावना पाडे समेत कई फिल्म हस्तियों ने कमेंट कर दुख जताया।

    गहरे शोक में बॉलीवुड

    मशहूर एक्टर संजय दत्त को इस दुखद खबर को सुनकर झटका लगा। उन्होंने राजीव कपूर की आत्मा के लिए प्रार्थना की है तो वहीं अभिनेता तुषार कपूर ने Twitter पर लिखा है कि राजीव कपूर के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+