पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज जयंती है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा ने राजीव गांधी को वीर भूमि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
कांग्रेस नेता इस दौरान लेह-लद्दाख के दौरे पर हैं। वह यहां बाइस से पैंगोंग त्सो झील के लिए निकले ते। आज पिता की जयंती के मौके पर वह झील के किनारे ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

पैंगोंग त्सो झील के किनारे बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर लगाए गए है। बता दें कि 2019 में जम्मू कश्मीर को दो हिस्सों में बांटने के बाद जम्मू कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश बन गए थे। इसके बाद राहुल गांधी पहली बार लद्दाख पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि राहुल अगले हफ्ते कारिगल भी जा सकते हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता त्सेरिंग नामग्याल ने बताया कि राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर लेह पहुंचे हैं। इसके बाद वह पैंगोंग झील, नुब्रा घाटी और कागिल का दौरा करेंगे। राहुल ने अपने प्रवास को चार दिन बढ़ाने का फैसला लिया है।
राहुल 130 किलोमीटर की दूरी बाइक से तय करके पैंगोंग झील के पास पहुंचे हैं और यहां वह रात्रि विराम करेंगे और रविवार की सुबह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
राहुल गांधी ने बाइक की सवारी करते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि मेरे पिता कहते थे कि यह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।
इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी कारगिल भी पहुंचेंगे। यह दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि 10 सितंबर को यहां पर्वतीय परिषद के चुनाव होने जा रहे हैं जिसके लिए कांग्रेस ने पहले ही नेशनल कांग्रेस के साथ गठबंधन की घोषणा कर दी है।
#WATCH | Delhi: Congress National President Mallikarjun Kharge, Congress general secretary Priyanka Gandhi Vadra and Robert Vadra pay tribute to former Prime Minister Rajiv Gandhi on his birth anniversary today, at Veer Bhumi pic.twitter.com/1NKCAyeDqn
— ANI (@ANI) August 20, 2023












Click it and Unblock the Notifications