राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
Recommended Video
नई दिल्ली। आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी वाड्रा, गुलाम नबी आजाद समेत कई कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के समाधि स्थल वीर भूमि जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि।' पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी सुबह वीर भूमि जाकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुडा, अहमद पटेल आदि कई नेता वीरभूमि पहुंचे और पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
राजीव गांधी की 75वीं जयंती आज
20 अगस्त 1944 को जन्मे राजीव गांधी देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने थे। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए आम चुनावों में उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था और 401 सीटों पर बड़ी जीत हासिल की थी। राजीव गांधी राजनीति में आने से पहले एक एयरलाइन में पाइलट की नौकरी करते थे। राजनीति में उनकी दिलचस्पी नहीं थी लेकिन हालात ऐसे बने कि वे विदेश से भारत लौटे और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 40 साल की उम्र में देश के प्रधानमंत्री बने।
21 मई 1991 को जब राजीव गांधी आम चुनाव के दौरान प्रचार करने तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर पहुंचे, इस दौरान एक भयंकर बम विस्फोट में उनकी हत्या कर दी गई। राजीव गांधी की प्रारंभिक शिक्षा देहरादून में हुई जबकि 1961 में वह लंदन चले गये और वहां के इम्पीरियल कॉलेज, कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद वो अपनी मां इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बाद साल 1966 में भारत आए।
-
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच'












Click it and Unblock the Notifications