रजनीकांत ने दिया नरेंद्र मोदी का साथ, तो भाजपा करेगी लुंगी डांस

[अजय मोहन] भारतीय जनता पार्टी के पीएम पद के प्रत्‍याशी नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत की यात्रा पर हैं। त्रिची में युवाओं को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले खबर आयी थी कि सुपरस्‍टार रजनीकांत भी रैली में आयेंगे। खैर वो नहीं आये। लेकिन उनका नहीं आना भी एक सवाल छोड़ गया। वो यह कि रैली में आने नहीं आने से बड़ा है भाजपा को समर्थन।

रजिनी के नहीं आने से रैली में मोदी के भाषण को कोई फर्क नहीं पड़ा, लेकिन हां यहां एक परिकल्‍पना जरूर जन्‍म ले लिया है। वो यह कि अगर वास्‍तव में मोदी को रजनी का खुला समर्थन मिल जाये, अगर एक बार भी रजनीकांत जनता से यह कह दें कि वोट सिर्फ एनडीए को ही करना है, तो जरा सोचिये क्‍या हो? अंग्रेजी में कहते हैं जस्‍ट इमेजिन! जी हां आप उन परिस्थितियों और परिणामों को यहीं इसी लेख में इमेजिन कर सकते हैं।

क्‍या होगा अगर मिला रजनी का सपोर्ट?

1. तमिलनाडु से मुस्लिम वोट पक्‍के: मोदी की पीएम पद के लिये दौड़ में सिर्फ एक फैक्‍टर है, जो उन्‍हें पीछे धकेलता है। वो है 2002 के दंगे, सिर्फ उसी वजह से मुस्लिम आज भी मोदी से दूरी बनाकर रखना चाहते हैं। लेकिन जरा सोचिये अगर रजनीकांत ने तमिलनाडु के मुसलमानों से यह कह दिया कि वोट भाजपा या उसके सहयोगी दल को करना है, तो तमिलनाडु के कुल 7 प्रतिशत वोट पक्‍के। क्‍योंकि तमिलनाडु की कुल जनसंख्‍या में 7 फीसदी मुसलमान हैं।

आप सोच रहे होंगे कि रजनी के मुस्लिम फैन्‍स उनकी बात क्‍यों मानेंगे, तो उसका जवाब ढूंढ़ने के लिये आप विश्‍वरूपम का परदा उठाकर देख सकते हैं। जिस समय कमल हसन की विश्‍वरूपम आनी थी और राज्‍य के मुसलमान फिल्‍म की रिलीज के लिये नहीं राजी थे, चारों तरफ विरोध चल रहा था, तब रजनीकांत के कहने पर ही मुस्लिम समुदाय ने फिल्‍म को हरी झंडी दी थी।

2. रजनी का फैन बेस: राजनेताओं की बात करें तो वर्तमान में सबसे बड़ा फैनबेस नरेंद्र मोदी का है, अगर अभिनेताओं की बात करें तो उसमें रजनीकांत टॉप पर हैं। यहां तक अमिताभ बच्‍चन भी इस मामले में फीके पड़ जाते हैं। जिस तमिलनाडु में अगर रजनीकांत की किसी फिल्‍म में हीरो मर जाता है, तो फैन्‍स उस फिल्‍म का एंड बदलवा देते हैं, उस राज्‍य में अगर मोदी को वोट करने को कह दिया जाये, तो एक भी फैन मोदी को वोट करने के लिये जरा भी नहीं कतरायेगा।

3. पूरे दक्षिण पर कब्‍जा: रजनीकांत के फैन सिर्फ तमिलनाडु में नहीं हैं, बल्कि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी रजनी का जबर्दस्‍त फैन बेस है। ऐसे में मोदी और रजनी के एक साथ आने पर भाजपा आसानी से पूरे दक्षिण के वोटों पर कब्‍जा कर सकती है।

4. कांग्रेस के छूट जायेंगे पसीने: इसमें कोई शक नहीं है कि अगर रजनीकांत का साथ भाजपा को मिल गया, तो दक्षिण में कांग्रेस को अपने अस्तित्‍व तक की लड़ाई लड़नी पड़ सकती है। ऐसे में कांग्रेस के पसीने छूटना लाजमी है।

शाम को होगा संबोधन

शाम को होगा संबोधन

'पीएम कैंडिडेट' नरेंद्र मोदी अब दक्षिण का रुख कर चुके हैं। मोदी गुरुवार की शाम करीब 6 बजे तमिलनाडु के त्रिची में एक रैली को संबोधित करेंगे।

जगह-जगह मोदी

जगह-जगह मोदी

त्रिची में जगह-जगह मोदी के पोस्टर लगे हुए हैं और साथ ही रजनीकांत को पोस्टरों की भी भरमार है।

यूथ कॉन्‍फ्रेंस

यूथ कॉन्‍फ्रेंस

इस कार्यक्रम को यूथ कॉन्‍फ्रेंस का नाम दिया गया है। यहां आने वालों के लिये 10 रुपए का टिकट लगाया गया है।

पद्मनाभस्वामी के दर्शन

पद्मनाभस्वामी के दर्शन

इससे पहले केरल की पहली यात्रा पर आए नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की।

क्‍या कह रही है जनता

क्‍या कह रही है जनता

दिल्‍ली के भास्‍कर का कहना है कि रजनीकांत भी जन चुका है..की मोदी जी ही इश्स देश को सही तरह चला सकता है। इसलिया वो मोदी जी का सात दे रहे हैं। कांग्रेस वेल भी उनके पास गये थे, परंतु उन्होने माना कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+