क्या अपने जन्मदिन पर राजनीति में एंट्री करेंगे रजनीकांत?

12 दिसंबर को सुपरस्टार रजनीकांत का जन्मदिन है। इस दिन रजनीकांत 67 साल के हो जाएंगे। माना जा रहा है कि इसी दिन उनकी राजनीतिक पारी को लेकर आधिकारिक ऐलान हो सकता है।

चेन्नई। तमिल के सुपरस्टार रजनीकांत के राजनीति में आने को लेकर कई दिनों से कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि आखिर वो अपनी राजनीतिक पारी कब से शुरू कर रहे हैं। इस संदर्भ में ताजा जानकारी पर गौर करें तो रजनीकांत के चाहने वालों और प्रशंसकों को दिसंबर तक इंतजार करना होगा। दिसंबर में रजनीकांत का जन्मदिन है, संभव है कि उसी दिन उनके सियासी पारी को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है।

दिसंबर में हो सकता है बड़ा ऐलान

दिसंबर में हो सकता है बड़ा ऐलान

12 दिसंबर को सुपरस्टार रजनीकांत का जन्मदिन है। इस दिन रजनीकांत 67 साल के हो जाएंगे। माना जा रहा है कि इसी दिन उनकी राजनीतिक पारी को लेकर आधिकारिक ऐलान हो सकता है। 'द हिंदू' में छपी रिपोर्ट में कहा गया है कि 12 दिसंबर को रजनीकांत अपनी राजनीतिक पारी को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

12 दिसंबर को रजनीकांत का है जन्मदिन

12 दिसंबर को रजनीकांत का है जन्मदिन

रिपोर्ट्स के मुताबिक राजनीति में आने से पहले रजनीकांत अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर अपने प्रशंसकों और करीबियों से मिलकर, इस संदर्भ में चर्चा कर सकते हैं। वर्तमान में ये सुपरस्टार मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म 'काला' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनके राजनीति में आने को लेकर चर्चा का दौर काफी दिनों से जारी है। उनके फैंस को इंतजार है कि आखिर कब वो अपना सियासी सफर शुरू करेंगे।

राजनीति में एंट्री को लेकर लगाए जा रहे कयास

राजनीति में एंट्री को लेकर लगाए जा रहे कयास

बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब रजनीकांत के राजनीति में आने को लेकर इस तरह की अफवाहें सामने आई हों, लगातार उनके सियासी सफर को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। हालांकि अभी तक रजनीकांत की ओर से कोई आधिकारिक जवाब इस संदर्भ में नहीं आया है।

क्या होगा रजनीकांत का दांव?

क्या होगा रजनीकांत का दांव?

दूसरी रजनीकांत के करीबियों के मुताबिक वो राजनीति में जरूर उतरेंगे। लेकिन ये साफ नहीं है कि आखिर वो किसी पार्टी को ज्वाइन करेंगे या अपनी नई पार्टी बनाएंगे। उनकी हालिया फिल्म में काम कर चुके एक शख्स ने बताया कि उनके पास कई बड़ी योजनाएं हैं। इस संदर्भ में इस बार वो काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। फिलहाल 12 दिसंबर तक अभी इस बात का इंतजार करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+