दिल्ली हिंसा को लेकर मोदी सरकार पर भड़के रजनीकांत- संभाल नहीं सकते तो दे दें इस्तीफा
नई दिल्ली। दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है। सुपरस्टार रजनीकांत ने दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। रजनीकांत ने हिंसा रोकने में अमित शाह को नाकाम बताया है। दिल्ली में हुई हिंसा को उन्होंने इंटेलीजेंस की नाकामी को जिम्मेदार ठहराया था। रजनीकांत यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि, अगर दिल्ली को संभाल नहीं सकते तो इस्तीफा दे दें।

रजनीकांत ने कहा कि यह हिंसा केंद्र सरकार के खुफिया विभाग की विफलता है। मैं केंद्र सरकार की कड़ी निंदा करता हूं। रजनीकांत ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, अगर हिंसा की स्थिति नहीं संभलती है तो जो सत्ता पर काबिज हैं, उन्हें इस्तीफा देकर चले जाना चाहिए। यह इंटेलिजेंस की नाकामी है। इसलिए गृह मंत्री भी नाकाम हुए हैं। प्रदर्शन शांतिपूर्ण हो सकते हैं, लेकिन हिंसा नहीं होनी चाहिए। अगर हिंसा होती है तो उससे कठोरता से निपटना चाहिए।
रजनीकांत ने कहा कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरान इंटेलिजेंस को और सतर्क रहना चाहिए था। उन्होंने अपना काम ठीक से नहीं किया। हिंसा को सख्ती से खत्म कर दिया जाना चाहिए। हम उम्मीद करते हैं कि आगे से वे और सतर्क रहेंगे। इंटेलिजेंस के फेल होने का मतलब है कि गृह मंत्रालय फेल हुआ है। अगर वे सख्ती से नहीं निपट नहीं सकते तो उन्हें इस्तीफा देकर चले जाना चाहिए। अब बहुत ज्यादा हो रहा है।
रजनीकांत ने यह भी कहा कि विरोध प्रदर्शन को हिंसक नहीं होना चाहिए और उन्होंने अपने उस पुराने बयान को भी याद किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर सीएए मुस्लिमों को प्रभावित करता है तो वह मुस्लिमों के साथ खड़े हैं। अभिनेता ने मीडिया के एक तबके द्वारा उनके संबंध भाजपा से जोड़े जाने पर भी दुख व्यक्त किया। बताते चलें कि पूर्वी दिल्ली के इलाकों में हुई हिंसा में अब तक 27 लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications