विधानसभा चुनाव के नतीजे दिखा रहे हैं कि बीजेपी का प्रभाव कम हो रहा है: रजनीकांत
नई दिल्ली। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी को मिली हार के बाद तमिल मेगास्टार रजनीकांत ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी अपना प्रभाव खो रही है। सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा भी बीजेपी की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पांच राज्यों के चुनावी नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि बीजेपी अपनी लोकप्रियता खो रही है। बीजेपी की हार उनके लिए गहरा झटका है। बता दें कि, रजनीकांत पीएम मोदी के बड़े सपोर्टर माने जाते हैं।

रजनीकांत का निजी राजनीतिक झुकाव बीजेपी की तरफ है। हाल ही में रजनीकांत ने बयान दिया था कि मैं इस समय भाजपा या पीएम मोदी को लेकर कोई बयान नहीं देना चाहता। हां, अगर 10 पार्टियां किसी एक के खिलाफ एकजुट हो रही हैं तो आप समझ सकते हैं कि कौन ज्यादा ताकतवर है।' भाजपा के साथ गठबंधन के सवाल पर रजनीकांत ने कहा कि समय आने पर सब साफ हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications