नए संसद भवन में 'सेंगोल' को रखे जाने पर सुपरस्‍टार रजनीकांत ने पीएम की तारीफ, बोले तमिलों को गौरवान्वित किया

नए संसद भवन में तलिनाडु से लाया गया सेंगोल शोभा बढ़ाएगा, पीएम मोदी के सराहनीय कार्य की सुपरस्‍टार रजनीकांत ने तारीफ करते हुए उन्‍हें तहेदिल से धन्‍यवाद दिया है।

Rajinikanth praises PM

New Parliament Building inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में भारत देश को नया संसद भवन मिलने जा रहा है। विपक्ष के तमाम विरोध के बीच रविवार को वो ऐतिहासिक दिन होगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की नई संसद का भव्‍य समारोह में उद्घाटन करके देश को सौपेगे।

दिल्‍ली में बहुत कम समय में तैयार किए गए नए भव्‍य संसद के उद्घाटन के अवसर पर अधिमानों यानी पुजारियों को प्रधानमंत्री आवास पर शुक्रवार को आमंत्रित किया गया और जहां पर तमिलनाडु के मदुरै से आए प्रधान पुजारी ने पीएम मोदी को ऐतिहासिक सिंगोल भेंट किया।। जिसे नए संसद भवन की संसद में रखा जाएगा।

वहीं तमिल और बॉलीवुड फिल्‍मों के सुपरस्‍टार रजनीकांत ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए शुभकानाएं देते हुए एक पोस्‍ट लिखी है। सुपरस्‍टार रजनीकांत ने ट्वीट में अपनी मात्र भाषा तमिल में लिखा

तमिल शक्ति का पारंपरिक प्रतीक सेंगोल भारत की नई संसद की इमारत में चमकेगा। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तहेदिल से धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने तमिलों को गौरवान्वित किया।

नई संसद के उद्घाटन से एक दिन पहले कामचीपुरी अधीनम के ज्ञानगुरु सक्त श्री शिवलिंगेश्वर स्वामीगल पहुंचे उन्‍होंने बताया कि तमिलनाडु के 25 अधीनों की मौजूदगी में सिंगोली पीएम मोदी को सौंपा गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री को बधाई दी और विभिन्न मठों से प्रसादम दिया।

उन्‍होंने कहा हमने प्रधानमंत्री को स्मृति चिह्न भी दिया...कल आजादी के समय दिए गए सेंगोल की प्राण प्रतिष्ठा कर सेंट्रल हॉल में रखा जाएगा। बता रविवार को नई संसद के भव्‍य उद्घ्‍घाटन में तमिलनाडु से दिल्‍ली पहुंचे सभी अधीनम भाग लेंगे, अधीनम मतलब पुजारी।

वहीं तमिलनाडु से दिल्‍ली के संसद भवन के लिए लाई गई सिंगोली के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि'वॉकिंग स्टिक' मानी गई सेंगोल को नए संसद भवन में समुचित सम्मान मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+