VIDEO: रजनीकांत ने फिर से शुरू की शूटिंग, केबिन क्रू ने फ्लाइट में ही दिया Birthday सरप्राइज

नई दिल्ली: सुपरस्टार रजनीकांत ने 12 दिसंबर को अपना 70वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके घर के बाहर प्रशंसक इकट्ठा हुए। जिस पर रजनीकांत ने भी बाहर निकलकर उनका अभिवादन किया। वहीं एक दिन बाद 13 तारीख को रजनीकांत फिल्म 'अन्नाथे' की शूटिंग के लिए चार्टर्ड प्लेन से हैदराबाद रवाना हुए। इस दौरान केबिन क्रू ने उन्हें एक सरप्राइज दिया। जिस पर रजनीकांत खुश नजर आए। साथ ही सभी क्रू मेंबर्स को धन्यवाद कहा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

birthday

कोरोना महामारी के बीच तमाम प्रोटोकॉल के साथ रजनीकांत ने अन्नाथे की शूटिंग शुरू कर दी है। रविवार को वो चेन्नई से हैदराबाद पहुंचे। इस दौरान जैसे ही फ्लाइट में उनकी एंट्री हुई, वैसे ही सभी क्रू मेंबर्स खड़े हो गए। साथ ही उनके सामने एक केक लेकर पहुंचे। इस दौरान रजनी ने भी केक काटा। जैसे ही क्रू मेंबर्स ने बर्थडे सॉन्ग गाना शुरू किया, वैसे ही उन्होंने मुस्कुराते हुए उन्हें धन्यवाद कहा। इस दौरान एक्ट्रेस नयनतारा और उनकी बेटी ऐश्वर्या भी मौजूद रहीं।

लंबे वक्त बाद शूटिंग की शुरू
रजनीकांत को किडनी समेत कई स्वास्थ्य संबंधि दिक्कतें हैं। ऐसे में कोरोना महामारी के शुरू होते ही वो घर पर ही रहने लगे थे। डॉक्टरों ने उन्हें कम से कम बाहर निकलने की सलाह दी है। इस बीच रविवार को वो चार्टर्ड प्लेन से चेन्नई से हैदराबाद पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए रजनी ने कहा कि अभी फिल्म की शूटिंग के लिए उनके पास 25 दिन हैं, जिसे वो आराम से कर लेंगे। रजनी की इस आने वाली फिल्म के डायरेक्टर सिरुथाई शिवा हैं, जबकि नयनतारा, कीर्ति सुरेश, मीना, खुशबू, प्रकाश राज जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। शूटिंग पूरी होने के बाद सन पिक्चर्स 2021 में इसे कभी भी रिलीज कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+