जयललिता का ऐलान, राजीव गांधी के सभी हत्यारे रिहा होंगे

दोषियों की रिहाई के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि ये लोग जेल में चौदह वर्ष काट चुके हैं, अत: अब इन्हें रिहा कर देना चाहिए। राज्य ने अपने विशेषाधिकार का प्रयोग किया। जयललिता के इस कदम के पीछे आने वाले लोकसभा चुनाव को एक कारण माना जा रहा है। गौर हो कि राजीव गांधी हत्याकांड में दोषी महिला नलिनी की सजा सोनिया गांधी ने माफ करवा दी थी।
जयललिता ने आज विधानसभा में घोषणा की कि वी श्रीहरन उर्फ मुरूगन, ए जी पेरारिवलन उर्फ अरीवू, टी सुधेंद्रराजा उर्फ संथन, नलिनी, रॉबर्ट पायस, जयकुमार और रविचंद्रन को रिहा कर दिया जाएगा। इस पर निर्णय लेने के बाद राज्यपाल
के पास प्रस्ताव भेजा गया है।
जयललिता के अलावा एम करूनानिधि ने भी दोषियों की सजा उम्र कैद में बदले जाने के बाद सरकार के फैसले को सही ठहराया है।












Click it and Unblock the Notifications