राजस्थान में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट सबसे अधिक, 78 % से अधिक लोग ठीक होकर घर लौटे
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में कोरोनो वायरस रोग के रोगियों की रिकवरी दर 78.15 फीसदी तक पहुंच गई है। जोकि की राष्ट्रीय औसत से अधिक है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि राजस्थान में अब तक 15,627 कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 12,213 लोग ठीक हो गए हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने मंगलवार को कहा कि राज्य में टेस्टिंग और ट्रेसिंग की वजह से लोग बड़ी संख्या में ठीक होकर अस्पताल से लौट रहे हैं।

- राजस्थान में कुल कोरोना संक्रमित मामले- 15,627
ठीक हुए मरीज- 12,213
---------------
- मध्य प्रदेश का रिकवरी रेट 76.13% है।
कुल कोरोना संक्रमित मामले- 12,261
ठीक हुए मरीज-9,335
----------------
- बिहार का रिकवरी रेट 74.86% है।
कुल कोरोना संक्रमित मामले- 8,153
ठीक हुए मरीज-6,104
------------------
- ओडिशा का रिकवरी रेट- 72%
कुल कोरोना संक्रमित मामले- 5,470
ठीक हुए मरीज-3,988
----------------
- गुजरात का रिकवरी रेट- 72.30%
कुल कोरोना संक्रमित मामले- 28,371
ठीक हुए मरीज-28,371
------------------
- झारखंड का रिकवरी रेट- 69.56%
कुल कोरोना संक्रमित मामले-2,185
ठीक हुए मरीज-1,520
----------------------
- पंजाब का रिकवरी रेट- 69.29%
कुल कोरोना संक्रमित मामले- 4,397
ठीक हुए मरीज-3,047
-----------------------
- छत्तीसगढ़ का रिकवरी रेट-65.74%
कुल कोरोना संक्रमित मामले-2,362
ठीक हुए मरीज-1,553
----------------------
- असम का रिकवरी रेट-64.51%
कुल कोरोना संक्रमित मामले-5,831
ठीक हुए मरीज-3,762
----------------------
- उत्तर प्रदेश का रिकवरी रेट-64.12%
कुल कोरोना संक्रमित मामले-18,893
ठीक हुए मरीज-12,116












Click it and Unblock the Notifications