बगावत पर तुले सचिन पायलट, बोले- विधायक दल की बैठक में नहीं जाऊंगा, अल्पमत में है गहलोत सरकार

नई दिल्‍ली। राजस्थान में जारी सियासी घमासान अब तेज हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रहा मतभेद खुलकर सामने आया है और सचिन पायलट पूरी तरह बगावती तेवर में हैं। सचिन पायलट ने कहा है कि वो कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नहीं शामिल होंगे। आपको बता दें कि सोमवार सुबह 10.30 बजे अशोक गहलोत के आवास पर विधायक दल की बैठक होनी है।

बागावत पर तुले सचिन पायलट, बोले- विधायक दल की बैठक में नहीं जाऊंगा, अल्पमत में है गहलोत सरकार

सचिन पायलट इस वक्‍त दिल्‍ली में हैं और वो जसपुर वापस नहीं लौट रहे हैं। पायलट का कहना है कि उनकी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी मुलाकात नहीं हुई है। उन्‍होंने दावा किया है कि कांग्रेस के 27 विधायक और कुछ अन्‍य विधायक उनके साथ हैं और बीजेपी से संपर्क हो रही है। पायलट का ये भी कहना है कि गहलोत सरकार अल्‍पमत में आ गई है। इधर, गहलोत खेमे ने 100 से अधिक विधायकों के समर्थन का दावा किया है। वहीं, बीजेपी की ओर से कहा जा रहा है कि वो सचिन पायलट के संपर्क में नहीं है। ये कांग्रेस का आंतरिक मामला है।

ये है पायलट के नाराजगी का कारण

पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को नोटिस भेजा था। उनसे राज्य की कांग्रेस सरकार को गिराने के आरोपों पर साल पूछे जाने थे। एसओजी से पूछताछ का नोटिस मिलने के बाद पायलट अपनी ही सरकार में शक की निगाहों से देखे जाने पर नाराज बताए गए हैं। इसी सिलसिले में पायलट शनिवार को 12 कांग्रेस और 3 निर्दलीय विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे थे। हालांकि, एसओजी ने इसके बाद एसओजी ने इस सिलसिले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा है। यह नोटिस भी 10 जुलाई को ही भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+