Rajasthan Political Crisis: वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुनिया ने पहले कहा -सचिन पायलट अब BJP में, फिर पलटे
जयपुर। इस वक्त राजस्थान की सत्ता में भूचाल आया हुआ है, सचिन पायलट के विद्रोह से सीएम अशोक गहलोत की कुर्सी पर संकट मंडरा रहा है, सूत्रों की माने तो अब कांग्रेस बागी हुए सचिन पायलट को मनाने की कोशिश नहीं करेगी, वैसे जहां एक और पार्टी सरकार बचाने की कवायद में जुटी है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने मीडिया में बड़ा बयान देकर हलचल पैदा कर दी।
Recommended Video

पहले ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सचिन पायलट अब भाजपा में शामिल हो गए हैं, कांग्रेस पार्टी के प्रति भाजपा का रवैया सभी जानते हैं। पार्टी को भाजपा से प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस पार्टी में, सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है लेकिन बीजेपी ओछी राजनीति पर उतर आई है।
बयान से पलटे पुनिया, किया ये Tweet
पुनिया का ये बयान जैसे ही वायरल हुआ, उन्होंने ट्वीट करके कहा कि वो ज्योतिरादित्य सिंधिया के बारे में बात कर रहे थे, उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने सचिन पायलट का नाम ले लिया, सवाल सिंधिया जी के लिए पूछा गया था, जवाब भी मैंने सिंधिया को लेकर दिया था, फिलहाल गलती हुई इसके लिए वो माफी मांगते हैं। पुनिया का ये ट्वीट इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है, लोग इस पर मजे भी ले रहे हैं।
सचिन पायलट ने किया था अटकलों को खारिज
हालांकि इससे पहले रविवार को जब सचिन पायलट दिल्ली में थे और कहा जा रहा था कि वो कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी से मिलना चाहते थे लेकिन दोनों लोगों ने पायलट से मिलने से इंकार कर दिया, इसके बाद सचिन के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में आने की अटकलें तेज हो गई थीं, हालांकि सचिन ने खुद इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया था।
कोई भी पार्टी से ऊपर नहीं: कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे
मालूम हो कि कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक को लेकर व्हिप जारी किया गया था। यह बैठक सीएम अशोक गहलोत के आवास पर हो रही है। राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे के अनुसार इस बैठक बगैर किसी सूचना के न शामिल होने वाले विधायकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पांडे ने कहा कि उन्होंने पायलट से बात करने की कोशिश की और मैसेज भी भेजा है, लेकिन उन्होंने (पायलट) अभी तक जवाब नहीं दिया है। वे पार्टी से ऊपर नहीं है। पार्टी उनकी बात सुनने के लिए तैयार है, लेकिन किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी।
ज्योतिरादित्य सिंधिया की राह पर हैं सचिन पायलट
मालूम हो कि कांग्रेस के पूर्व नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, जो अब बीजेपी में हैं, उन्होंने 22 विधायकों के साथ लेकर एमपी की कमलनाथ की सरकार को बड़ा झटका दिया था। अब कहा जा रहा है कि 30 विधायकों के साथ सचिन भी लगातार भाजपा के संपर्क में हैं, सचिन भी इस वक्त ज्योतिरादित्य सिंधिया की राह पर हैं। बीजेपी की तरफ से भी जून माह में पायलट से संपर्क साधा गया था, जिस पर गहलोत की तरफ से आरोप लगाया था कि बीजेपी उनकी सरकार को तोड़ने की कोशिशें कर रही है।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications