Rajasthan Political Crisis: राहुल और प्रियंका गांधी से मिले सचिन पायलट, कम हो सकती है कड़वाहट
जयपुर। राजस्थान में जारी राजनीतिक संकट के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि सचिन पायलट और अन्य बागी विधायक कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक इन मुलाकात में उन कड़वाहटों को मिटाने की कोशिश की जाएगी जिसकी वजह से गहलोत सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सचिन पायलट और गांधी परिवार के बीच जल्द बैठक हो सकती है। कहा तो ये भी जा रहा है कि कुछ दिन पहले सचिन पायलट और राहुल गांधी की एनसीआर में मीटिंग हुई थी। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी और सचिन पायलट की मुलाकात के बाद से बातचीत को लेकर कई स्तर पर कोशिश हो चुकी है और एक हद तक कामयाबी भी मिली है।
Recommended Video

उल्लेखनीय है कि अगस्त से राजस्थान विधानसभा का सत्र आरंभ होगा जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बहुमत साबित करने का प्रयास करेंगे। इससे पहले कांग्रेस का अंदरुनी विवाद थमने के आसार दिख रहे हैं। पायलट और बागी विधायकों के साथ बातचीत और सुलह के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ''हमने पहले भी कहा है और आज भी कह रहे हैं कि अगर पायलट और दूसरे बागी विधायक सरकार को अस्थिर करने के प्रयास के लिए माफी मांग लें तो पार्टी उन्हें फिर से अपनाने पर विचार कर सकती है।''
Sachin Pilot met Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra in Delhi, earlier today. (file pics) pic.twitter.com/s9kIDxLNXM
— ANI (@ANI) August 10, 2020
आपको बता दें कि यह ताजा घटनाक्रम राजस्थान विधानसभा सत्र बुलाए जाने के पांच दिन पहले हुआ है। जहां अशोक गहलोत अपना बहुमत साबित करने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने अपने विरोधियों पर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार गिराने के प्रयास का आरोप लगाया था। वहीं इसके उलट सचिन पायलट खेमा अभी भी अपनी पहले वाली बात पर ही अडिग है। पायलट टीम ने कांग्रेस की कामयाबी के दावे को खारिज करते हुए कहा है कि हमारा मुख्य मुद्दा अभी भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पद से हटाना ही है।












Click it and Unblock the Notifications