Rajasthan Political Crisis Live: राजस्थान: वोटिंग से पहले BJP के चार विधायक मोबाइल बंद कर विधानसभा से थे गायब

शांति कुमार धारीवाल ने राज्य विधानसभा में विश्वास मत के लिए प्रस्ताव रखा।

जयपुर। राजस्थान में आज का दिन काफी अहम है क्योंकि आज से राजस्‍थान विधानसभा का सत्र शुरू हो गया है, इसके साथ ही कांग्रेस ने विश्‍वास प्रस्‍ताव का नोटिस दिया है, विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए सचिन पायलट के साथ ही कांग्रेस के अन्‍य दिग्‍गज नेता और मंत्री सदन पहुंचे लेकिन दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 1 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई है। मालूम हो कि भारतीय जनता पार्टी ने सत्र में गहलोत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का ऐलान किया था लेकिन गहलोत सरकार ने पहले ही चाल चल दी है, मालूम हो कि सीएम अशोक गहलोत ने दावा किया है कि उनकी सरकार आसानी से बहुमत साबित कर देगी।

line Rajasthan Live: आज राजस्थान में पेश होगा विश्वास मत प्रस्ताव

इस बड़ी खबर पर हमार नजर बनी हुई है, जानिए पल-पल का अपडेट

LIVE Feed
Aug 14, 2020, 7:34 PM IST

राजस्थान: वोटिंग से पहले BJP के चार विधायक मोबाइल बंद कर विधानसभा से थे गायब
Aug 14, 2020, 7:33 PM IST

हम चाहेंगे कि पक्ष-विपक्ष अब तमाम राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर एक लक्ष्य रखें कि कोरोना का मुकाबला कैसे किया जाए : राजस्थान CM अशोक गहलोत
Aug 14, 2020, 7:33 PM IST

जिस प्रकार भाजपा ने कर्नाटक के अंदर मध्य प्रदेश के अंदर और कई दूसरे राज्यों में जो षड्यंत्र किया था, वही नीति इन्होंने राजस्थान में अपनाई। परन्तु राजस्थान में भाजपा बेनकाब हो गई। वो समझ गए हैं कि उनकी योजना विफल हो गई है : राजस्थान CM अशोक गहलोत
Aug 14, 2020, 4:25 PM IST

सीएम अशोक गहलोत ने कहा- खुद प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई के मामले में राजस्थान एक आदर्श राज्य है। मैंने प्रधान मंत्री से इसकी लड़ाई के लिए राजस्थान की सराहना करने के लिए नहीं कहा। भीलवाड़ा मॉडल को सभी ने सराहा है।
Aug 14, 2020, 4:17 PM IST

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मुझे विपक्ष के नेता द्वारा की गई टिप्पणियों की उम्मीद नहीं थी. मैं उनके तर्कों को खारिज करता हूं
Aug 14, 2020, 4:16 PM IST

अशोक गहलोत ने विश्वास मत हासिल किया
Aug 14, 2020, 4:10 PM IST

विधानसभा सत्र में सचिन पायलट बोले- चाहे वो मेरा दोस्त हो या साथी हो। हम लोगों ने जिस डॉक्टर के पास मर्ज को बताना था बता दिया। इलाज करवाने के बाद हम सब सवा सौ लोग सदन में खड़े हैं...इस सरहद पर चाहे कितनी भी गोलाबारी हो हम सब और मैं कवच और ढाल, गदा और भाला बनकर सब सुरक्षित रखूंगा।
Aug 14, 2020, 3:17 PM IST

विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि घर के झगड़े को दूसरों के माथे मारने का प्रयास मत करो। अगर मंत्री कहे कि उनकी बात सुनी नहीं जाती, उनकी बातों का सम्मान नहीं होता तो इसमें हम क्या करें? क्या मेरी पार्टी से, मेरी दिल्ली की पार्टी से आदेश लेकर गए थे?
Aug 14, 2020, 3:16 PM IST

पहले जब मैं वहां बैठता था तो मैं सुरक्षित था सरकार का हिस्सा था। मैंने सोचा की मेरे अध्यक्ष और चीफ व्हिप साहब ने मेरी सीट यहां क्यों की है। तब मैंने दो मिनट सोचा तो देखा कि ये सरहद है और सरहद पर किसे भेजा जाता है सबसे मजबूत योद्धा को : राजस्थान विधानसभा सत्र में सचिन पायलट
Aug 14, 2020, 2:25 PM IST

राजस्थान विधानसभा में बोलते हुए पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि आज मैं सदन में आया तो देखा कि मेरी सीट पीछे रखी गई है।
Aug 14, 2020, 2:25 PM IST

सचिन पायलट ने कहा- मैं जब तक यहां बैठा हूं, सरकार सुरक्षित है
Aug 14, 2020, 2:23 PM IST

मंत्री शांति धारीवाल बोल रहे थे, तभी बीजेपी विधायक मदन दिलावर ने हंगामा शुरू कर दिया। स्पीकर सीपी जोशी ने मदन दिलावर और बाकी विधायकों को चेतावनी दी है।
Aug 14, 2020, 2:23 PM IST

संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने बीजेपी नेताओं से कहा कि अमित शाह आपको माफ नहीं करेंगे
Aug 14, 2020, 1:14 PM IST

संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने विधानसभा में कहा कि यह सदन मंत्री परिषद और सरकार में विश्वास प्रकट करता है। इस तरह से सदन में विश्वास मत रख दिया गया है।
Aug 14, 2020, 12:36 PM IST

राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के चीफ व्हिप महेश जोशी ने विश्वास मत के लिए स्पीकर सीपी जोशी नोटिस दिया। स्पीकर दोपहर 1 बजे नोटिस पर फैसला लेंगे।
Aug 14, 2020, 11:36 AM IST

विधानसभा सत्र में चीन बॉर्डर पर शहीद हुए 20 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई, दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने के बाद विधानसभा 1 बजे तक के लिए स्‍थगित।
Aug 14, 2020, 11:36 AM IST

कांग्रेस ने दिया विश्‍वास प्रस्‍ताव का नोटिस।
Aug 14, 2020, 11:11 AM IST

पूर्व सीएम व बीजेपी नेता वसुंधरा राजे और कांग्रेस नेता सचिन पायलट राजस्थान विधानसभा पहुंचे।
Aug 14, 2020, 9:40 AM IST

सचिन पायलट को निर्दलीय विधायक संजय लोढ़ा के बगल में सीट अलॉट की गई है।
Aug 14, 2020, 9:40 AM IST

उपमुख्यमंत्री के पद से हटाए जाने के बाद अब सचिन पायलट विधानसभा में अशोक गहलोत के बगल वाली सीट पर नहीं बैठेंगे।
Aug 14, 2020, 7:38 AM IST

200 सदस्यों की विधानसभा में कांग्रेस के 107 विधायक हैं, 13 निर्दलीय, राष्ट्रीय लोक दल का 1, माकपा के 2, भारतीय ट्राइबल पार्टी के2, बीजेपी के 72 और उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तीन विधायक हैं।
Aug 14, 2020, 7:38 AM IST

राजस्थान विधानसभा का पांचवां सत्र आज से शुरू हो रहा है।
Aug 14, 2020, 7:37 AM IST

बीएसपी ने राज्य में अपने विधायकों को जारी किया विप। अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस के खिलाफ वोटिंग करने को कहा।
Aug 01, 2020, 7:03 AM IST

रात-दिन, सोते-जागते हर वक्त सरकार गिराने की सोचते हैं अमित शाह: अशोक गहलोत
Jul 31, 2020, 6:56 PM IST

मैं रोज कोविड पर वीडियो कॉन्फ्रेंस कर रहा हूं, विभागों को आदेश जारी हो रहे हैं, हमने कानून व्यवस्था की स्थिति संभाल रखी है। परन्तु साथ में सरकार बचाना जरूरी है, जनता हमारा साथ दे रही है : राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
Jul 31, 2020, 4:25 PM IST

राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का समर्थन करने वाले कांग्रेस​ विधायक जैसलमेर पहुंचे, राजस्थान विधानसभा का सत्र 14 अगस्त से शुरू होगा।
Jul 31, 2020, 3:26 PM IST

अपने ही राज्य में राजस्थान सरकार असुरक्षित दर-दर भटक रही है! यह गहलोत जी का प्रदेश वासियों को स्पष्ट संदेश है- अपनी रक्षा स्वयं करें :राजस्थान में राजनीतिक संकट पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
Jul 31, 2020, 1:38 PM IST

BJP ने TDP के 4 MPs को राज्यसभा के अंदर रातों रात मर्जर करवा दिया, वो मर्जर तो सही है और राजस्थान में 6 विधायक मर्जर कर गए कांग्रेस में वो मर्जर गलत है, तो फिर BJP का चाल-चरित्र-चेहरा कहां गया? राज्यसभा में मर्जर हो वो सही है और यहां मर्जर हो वो गलत है?: अशोक गहलोत, राजस्थान CM
Jul 31, 2020, 12:20 PM IST

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थन वाले कांग्रेस विधायक फेयरमोंट होटल से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए, उन्हें अब जैसलमेर स्थानांतरित किया जा रहा है।
Jul 31, 2020, 11:42 AM IST

सचिन पायलट गुट के विधायक और राज्य सरकार में पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने Tweet किया कि वो अर्जुन है, कभी महाभारत का 'युद्ध' नहीं हारेगा..साथियों! विश्वास करो! वो "बाण" जीत का मारेगा।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+