Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजस्थान सियासी संकट: राज्यपाल ने लौटाया CM गहलोत का प्रस्ताव, विधानसभा सत्र के लिए नहीं दी स्वीकृति

नई दिल्ली। राजस्थान में जारी सियासी संग्राम को लगभग एक महीना पूरा होने जा रहा है लेकिन अभी तक राज्य की गहलोत सरकार इस संकट से खुद को बाहर नहीं निकाल पाई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपना बहुमत साबित करने के लिए विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर राज्यपाल कलराज मिश्र के पास भेजा लेकिन सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक राज्यपाल ने विधानसभा सत्र बुलाने का प्रस्ताव सीएम अशोक गहलोत को लौटा दिया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राज्यपाल ने अभी तक सत्र के लिए स्वीकृति नहीं दी है।

Recommended Video

    Rajasthan Political Crisis: Assembly Session को लेकर Governor से मिले CM Gehlot | वनइंडिया हिंदी
    Rajasthan political crisis Governor returns CM Ashok Gehlot assembly session proposal

    गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब राज्यपाल कलराज मिश्र ने सीएम गहलोत के कैबिनेट के प्रस्ताव को लौटाया हो इससे पहले भी दो बार प्रस्ताव को वापस भेजा जा चुका है। इस सिलसिले में अब खुद सिएम अशोक गहलोत राज्यपाल से मुलाकात करने राजभवन पहुंचे हैं। सीएम ने कहा कि वो क्या चाहते हैं, इसी बात को जानने के लिए मैं जा रहा हूं। बता दें कि राजस्थान में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बागी तेवर अपनाने के बाद राज्य में कांग्रेस की गहलोत सरकार 31 जुलाई तक विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने पर अड़ी हुई है। लेकिन राज्यपाल की तरफ से जारी किए गए प्रपत्र में कहा गया है कि वो 21 दिनों का नोटिस जारी कर सत्र बुलाएं।

    बता दें कि मंगलवा को इस सिलसिले में सीएम गहलोत के निवास पर कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने को लेकर राज्यपाल की आपत्तियों पर चर्चा की गई। गौरतलब है कि राजभव ने राज्य सरकार से पूछा है कि विधानसभा सत्र बुलाने और कोरोना काल में सोशल डिस्‍टेंसिंग का ध्‍यान रखते हुए उसका आयोजन किस प्रकार किया जाएगा। क्‍या कोई ऐसी व्‍यवस्‍था है, जिसमें 200 विधायकों के अलावा 1000 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों के जुटने पर कोरोना संक्रमण का खतरा न हो।

    यह भी पढ़ें: कोविड-19 की रिपोर्टिंग मामले में कर्नाटक गंवा सकता है अपना शीर्ष स्थान, 3000 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज लापता

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+