Rajasthan Political Crisis: सीएम गहलोत ने बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक, थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग

जयपुर। राजस्‍थान में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 12:30 बजे अपने आवास में मंत्री परिषद की बैठक बुलाई है। इस बैठक में गहन चर्चा के बाद नया प्रस्ताव तैयार कर पारित किया जाएगा। गहलोत नहीं चाहते कि फिर से राज्यपाल कलराज मिश्रा प्रस्ताव में कोई खामी निकालें। आपको बता दें कि सीएम अशोक गहलोत अब विधानसभा में बहुमत साबित करने पर अड़े हैं, जिसके कारण शुक्रवार देर रात भी उनके आवास पर कैबिनेट बैठक चलती रही।

Rajasthan Political Crisis: सीएम गहलोत ने बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक, थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग

बैठक में विधानसभा बुलाने को लेकर प्रस्ताव बनाया गया। उल्‍लेखनीय है कि हाईकोर्ट से सचिन पायलट गुट को राहत मिलने के साथ ही अशोक गहलोत विधानसभा में बहुमत साबित करना चाहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार रात बुलाई गई कैबिनेट बैठक तकरीबन 2.20 मिनट तक चलता रहा। इस दौरान राजभवन से लौटाए गए प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। अशोक गहलोत विधानसभा बुलाकर बहुमत साबित करना चाहते हैं। हालांकि कल राज्यपाल कलराज मिश्र ने इस पर विचार कर फैसला लेने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+