भाजपा का गहलोत पर हमला, एसओजी हेड के सीएम के परिवार से व्यापारिक रिश्ते

भाजपा का गहलोत पर हमला, एसओजी हेड के साथ व्यापारिक रिश्ते

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पर कई आरोप लगाए हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने शुक्रवार शाम को कहा है कि अशोक गहलोत राजस्थान में जिस प्रकार से पॉलिटिसाइज ब्यूरोक्रेसी, भ्रष्टाचार और बदले के भाव के साथ काम कर रहे हैं उसका खुलासा आज मीडिया ने कर दिया है। एसओजी को जो हेड कर रहे अनिल पालिवाल, उनकी धर्मपत्नी और उनके परिवार का व्यापारिक संबंध अशोक गहलोत के परिवार के साथ है, ये अब सामने आ गया है।

Recommended Video

    Sambit Patra ने SOG को लेकर Ashok Gehlot और उनके परिवार पर बोला हमला | वनइंडिया हिंदी
    rajasthan political crisis bjp Sambit Patra attack ashok gehlot

    पात्रा ने कहा, जिस फेयर माउंट होटल में कांग्रेस के विधायक रुके हुए हैं उसकी प्रमोटर अनिल पालीवाल की धर्मपत्नी है। अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत भी इस होटल से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि इससे साफ हो जाता है कि ये मामला इतना साफ नहीं है जितना दिख रहा है। बता दें कि एसओजी राजस्थान में ओडियो टेप मामले की जांच कर रही है। ये ओडियो कुछ भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बताए जा रहे हैं जो कथित तौर पर गहलोत सरकार को गिराने की बात कर रहे हैं।

    राजस्थान में सचिन पायलट के बाागी तेवर अख्तियार करने के बाद लगातार सियासी हलचल है। भाजपा इसमें अपना रोल ना होते हुए कांग्रेस की लड़ाई कह रही है तो वहीं कांग्रेस भाजपा पर कई आरोप लगा रही है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सरजेवाला ने शुक्रवार रात को जयपुर में कहा कि सीएम अशोक गहलोत बहुमत साबित करना चाहते हैं, कोरोना संकट पर विधानसभा सत्र बुलाना चाहते हैं और जो लोग कह रहे हैं कि कांग्रेस के पास बहुमत नहीं है, उन्हें चुप कराना चाहते हैं। पूरा देश देख रहा है कि किस प्रकार से भाजपा गुंडागर्दी से जनमत का अपहरण कर रही है, प्रजातंत्र का चीरहरण कर रही है, बहुमत वाली अशोक गहलोत के नेतृत्व की सरकार को विधायकों की खरीद फरोत से गिराने की कोशिश कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+