राजस्थान: एग्जिट पोल से गदगद गहलोत, सीएम पद की दावेदारी पर कही बड़ी बात
Recommended Video

जयपुर। लगभग सभी एग्जिट पोल सर्वे में राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बारी कांग्रेस बाजी मारती दिख रही है। राजस्थान विधानसभा चुनावों में अपनी जीत सुनिश्चित मानकर चल रही कांग्रेस के खेमे में खुशी की लहर है। एग्जिट पोल के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि वे फिलहाल मुख्यमंत्री पद को अपनी प्राथमिकता के रूप में नहीं रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाईकमान जो तय उन्हीं के अंडर वे काम करना पसंद करेंगे। सीएम पद के लिए राजस्थान में सचिन पायलट से भी गहलोत को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

गहलोत ने न्यूज एजेंसी एएनआई बात करते हुए कहा मेरी इच्छाओं का यहां कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरे जीवन में अब किसी भी पद के संबंध में कोई प्राथमिकता नहीं है। अब लोगों को कांग्रेस की जरूरत है। हम कांग्रेस को एक मजबूत पार्टी कैसे बनायेंगे? वर्तमान में हम राजस्थान विधानसभा में 21 सीटें और लोकसभा में 44 सीटें हैं। किसी विशेष पद के पीछे दौड़ने या पद की मांग करने के बजाय, हमें उस स्थिति पर काम करना चाहिए जो पार्टी हमारे लिए तय करेगी ताकि पार्टी को इससे हासिल हो सके। जिस स्थिति पर कांग्रेस वर्तमान में खड़ी है, उसे देखते हुए यह देखना अच्छा होगा कि हम देश में पार्टी ध्वज कैसे उठा सकते हैं।'
गहलोत ने कहा, 'मैं किसी भी स्थिति में राजस्थान के लोगों की सेवा करना जारी रखूंगा। बीजेपी के प्रचार में कोई वजन नहीं है। विधायकों और स्थानीय लोगों की इच्छा के बाद पार्टी हाई कमान मुख्यमंत्री उम्मीदवार के बारे में तय करेगी। स्वतंत्रता के बाद से कांग्रेस ने चुनाव से पहले इसे कभी नहीं बताया है। बीजेपी इससे भी ऊपर जाकर इसे मुद्दा बना रही है, लेकिन यह उचित नहीं है।
राज्य में कांग्रेस की जीत को सुनिश्चित मानकर चल रहे गहलोत ने कहा कि अगर वे करीब 150 सीटें जीतते हैं तो भी आश्चर्यचकित नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि भारत देखेगा कि अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी।












Click it and Unblock the Notifications