राजस्थान पंचायत राज चुनाव में गहलोत को लगा झटका, भाजपा ने दिखाया दम
नई दिल्ली। राजस्थान के 21 जिलों में मंगलवार को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ताधारी कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन किया है। राज्य चुनाव आयोग ने बताया है कि भाजपा ने 1833 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस को 1713 निर्वाचन सीटों पर जीत मिली है।

राजस्थान के 636 जिला परिषद सदस्यों व 4371 पंचायत समिति सदस्य के लिए चार चरण में 23 व 27 नवंबर, एक और पांच दिसम्बर को वोट डाले गए थे। राजस्थान के अजमेर, बांसवाड़ा, बारमेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनूं, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, टोंक और उदयपुर में चुनाव हुए हैं।
राज्य में 636 जिला परिषद सदस्यों के चुनावों में 1778 और 4371 पंचायत समिति सदस्यों के चुनावों में 12 हजार 663 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। सभी जिला मुख्यालयों पर सुबह नौ बजे से मतगणना शुरू हुई है। जिला प्रमुख व प्रधान का चुनाव 10 दिसंबर और 11 दिसंबर को उप जिला प्रमुख व उप प्रधान चुना जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications