Rajasthan opinion poll: राजस्थान में 72 सीटों पर सिमट सकती है कांग्रेस, जानिए BJP को कितनी सीटें?

Rajasthan ka opinion poll in hindi: राजस्थान में इस बार किसकी सरकार बनेगी? क्या अशोक गहलोत का जादू एक बार फिर रंग दिखाएगा या राजस्थान हर बार सत्ता बदलने की अपनी परंपरा पर कायम रहेगा? और अगर, भाजपा की सरकार बनी तो सीएम कौन होगा?

ये वो सवाल हैं, जो हर किसी के मन में हैं और जिनका जवाब 3 दिसंबर से पहले नहीं मिलने वाला। लेकिन, इससे पहले एक ऐसा ओपिनियन पोल सामने आया है, जिसके आंकड़े कांग्रेस और भाजपा सहित राजस्थान के वोटरों के लिए भी चौंकाने वाले हैं।

rajasthan opinion poll

दरअसल, इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन पोल में दावा किया गया है कि अगले महीने होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बना सकती है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, 200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा में भाजपा को 125 सीटें मिलने का अनुमान है। आपको बता दें कि पांच साल पहले 2018 में भाजपा को केवल 73 सीटें ही मिली थीं।

कांग्रेस को भारी नुकसान का अनुमान
वहीं, ओपिनियन पोल के नतीजों में कांग्रेस को भारी नुकसान होता हुआ नजर आ रहा है। सर्वे के मुताबिक, पिछले विधानसभा चुनाव में 100 सीटें जीतने वाली कांग्रेस इस बार केवल 72 सीटों पर सिमट सकती है। इसके अलावा तीन सीटें अन्य दलों और निर्दलियों के खाते में जा सकती हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में अन्य दलों और निर्दलियों के पास 27 सीटें गईं थी।

वोट शेयर में भी भाजपा को तगड़ी बढ़त
वोट शेयर की अगर बात करें, तो राजस्थान में भाजपा के हिस्से में 44.92 फीसदी वोट शेयर जाता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, कांग्रेस को 40.08 और अन्य दलों को 15 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। यहां आपको ये भी बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 38.77 फीसदी और कांग्रेस को 39.3 फीसदी वोट शेयर मिला था। 21.93 वोट शेयर अन्य के खाते में गया था।

सीएम चेहरे के लिए पहली पंसद कौन?
अब बात करते हैं राजस्थान में सीएम के चेहरे की। ओपिनियन पोल के नतीजे बताते हैं कि सीएम के तौर पर इस बार भी जनता की पहली पसंद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही हैं। अशोक गहलोत के पक्ष में 32.5 फीसदी लोगों ने अपनी राय दी है। वहीं 26.98 फीसदी लोग वसुंधरा राजे और 12.35 फीसदी लोग सचिन पायलट को अगले मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। इनके अलावा भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत के पक्ष में 10.07 फीसदी और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के पक्ष में 7.81 फीसदी लोगों ने अपनी राय दी।

ओपिनियन पोल में कितने लोगों की राय?
इस ओपिनियन पोल के लिए सीएनएक्स ने राजस्थान की 100 विधानसभा सीटों में 10 हजार लोगों की राय ली। इनमें 5,026 पुरुष और 4,974 महिलाएं शामिल थीं। 18 से 60 साल तक की उम्र वाले इन लोगों में अलग-अलग व्यवसाय और रोजगार करने वाले जैसे- मोची, दर्जी, नाई, दिहाड़ी मजदूर, दुकानदार, प्रवासी मजदूर, डॉक्टर, ऑटो और टैक्सी ड्राइवर की राय ली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+