टिकट कटने से नाराज बीजेपी विधायक सुरेंद्र गोयल ने दिया पार्टी से इस्तीफा
जयपुर। राजस्थान में बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची सामने आने के बाद सोमवार को विधायक सुरेंद्र गोयल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। ऐसी खबर है कि वह 17 नवंबर को नामांकन दाखिल कर सकते हैं। सुरेंद्र गोयल पिछले चुनाव में बीजेपी के टिकट पर जैतारण विधानसभा क्षेत्र चुनाव लड़े थे और जीते भी थे, लेकिन इस बार उनका नाम टिकट काट दिया गया है।

पहली सूची आने के बाद बगावत करने वालों में अकेले सुरेंद्र गोयल शामिल नहीं हैं, बल्कि कई अन्य नेता और उनके समर्थक भी गुस्से से लाल-पीले हो रहे हैं। पहली सूची जारी होने के बाद बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में दिनभर हलचल बनी रही, जिन्हें टिकट मिला वे धन्यवाद देने पहुंचे और जिन्हें टिकट नहीं मिला, उनके समर्थकों ने खूब हंगामा काटा। टिकट कटने वाले नेताओं में सुरेंद्र गोयल के अलावा किशनगढ़ से विधायक रहे भागीरथ चौधरी का भी नाम है। उनके समर्थकों ने भी पार्टी मुख्यालय के बाहर जमकर हंगामा मचाया।
सोमवार को मंत्री राजकुमार रिणवां के समर्थक पार्टी मुख्यालय भी पहुंचे। रिणवां समर्थकों को आशंका है कि उनका टिकट कट सकता है, क्योंकि उनकी सीट पर दावेदारी करने के लिए कांग्रेस और बसपा में रह चुके अमिनेश महर्षि सोमवार को ही भाजपा में शामिल हो गए। वहीं, उदयपुर में भी विधायक नानालाल अहारी का टिकट काटे जाने पर खूब हंगामा मचा।
यह भी पढ़ें- चोरी हो गया नीतीश कुमार का टीवी, पुलिस ने सीएम के बावर्ची को ही दे डाली थर्ड डिग्री












Click it and Unblock the Notifications