कुत्ता बना आदमखोर, 3 माह की बच्ची को नोंच डाला

कुत्ता गांव में घुसा तो उसने सबसे पहले 10 साल के बच्चे किसनाराम को निशाना बनाया। किसना को बुरी तरह काटने के बाद उसने 40 साल के सुखराम को काटा। ग्रामीणों ने उसे भगाने की कोशिश की तो उसे घर के बाहर खाट पर लेटी तीन माह की बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची को बुरी तरह नोच डाला। नोचते वक्त कुत्ते के मुंह में बच्ची की गर्दन आ गई। खून से लतपत बच्ची को उसके माता-पिता तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गये जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
बच्ची के मातापिता का हाल बुरा था और कुत्ते का काटना अभी भी जारी था। आदमखोर कुत्ते ने 35 साल के बालूराम, पांच साल के जितेंद्र 24 साल के हेमराम को भी काटा। यही नहीं गांव के बाहर ही खाट पर सो रही 8 साल की सुखी और उसकी 75 वर्षीय दादी चुन्नी देवी पर भी हमला बोला और दोनों को घायल कर दिया।
पढ़ें- एक जानवर ऐसा जो सिर कलम करने के बाद भी एक सप्ताह तक रहता है जीवित
पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिसवाले अपनी कुर्सी से हिले तक नहीं, लिहाजा ग्रामीणों ने लाठियों से हसियों से कुत्ते को पीट-पीट कर मार डाला।












Click it and Unblock the Notifications