गोतस्करी के शक में फिर हत्या: राजस्थान के मंत्री बोले- हर घटना नहीं रोक सकते

नई दिल्ली। जिस तरह से डेयरी के मालिक पहलू खान की राजस्थान के अलवर में पीट-पीटकर हत्या की घटना के सात महीने बाद एक और मुस्लिम युवक की कथित गोरक्षकों ने शुक्रवार को हत्या कर दी है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी उमर खान की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। उमर खान का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था, जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रदेश के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया का इस मामले में कहना है कि उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है इसलिए वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं।

gulab chand kataria

एक व्यक्ति अभी भी लापता
कटारिया ने कहा कि हर समय शहरों में होने वाले हर अपराध को रोकने के लिए हमारे पास लोगों की कमी है। हालांकि उन्होंने कहा कि आरोपी हिंदू हो या मुस्लिम उसके उपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि 42 वर्षीय उमर खान जब वह अपनी खरीदी हुई गाएं लेकर अपने घर जा रहा था तो कुछ लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिवार के सदस्यों का कहना है कि जिस वक्त उमर घर लौट रहा था उसके साथ दो और परिवार के सदस्य थे, जिनपर हमला किया गया था। इसमे से एक ताहिर खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे व्यक्ति जावेद खान का अभी तक कोई पता नहीं है, वह लापता है।

एक गाय की मौत
उमर खान का परिवार भरतपुर के घाटमीका गांव में रहता है, उन्होंने उमर के शव को तबतक लेने से इनकार कर दिया है जबतक कि उन्हें 50 लाख रुपए का मुआवजा नहीं मिलता है। उमर खान का शव पुलिस को उस वक्त मिला जब एक लावारिस गाड़ी में छह गाएं पाई गई थी। इनमे से एक गाय की मौत हो चुकी थी जबकि बाकी की पांच गायों के मुंह और पैर को बांध दिया गया था, ट्रक के टायर को निकाल दिया गया था। पुलिस ने राजस्थान पशु एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है, इस कानून के अनुसार प्रतिबंधित जानवरों की दूसरी जगह ले जाने और उन्हें बेचने पर प्रतिबंध है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तक लावारिश गाड़ी और उमर खान के बीच के संबंध के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

निष्पक्ष जांच की मांग
उमर खान के परिवार का कहना है कि ट्रक उन्ही का है, वह पशुओं को घर लेकर आ रहे थे, जिन्हें उन्होंने बाजार से खरीदा था। हत्या के विरोध में परिवार ने अलवर में जिला मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया था और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। मेओ पंचायत के नेता शेर मोहम्मद ने कहा कि उमर की गौरक्षकों ने हत्या की थी, हम इस मामले की जांच की मांग करते हैं, हमे धमकी दी जा रही है ,परेशान किया जा रहा है।

कैसे चलाए रोटी-रोटी
शेर मोहम्मद ने बताया कि हमारे समुदाय में तकरीबन हर किसी के पास दो गाय हैं, अगर हमपर हमला किया जाएगा तो हम अपनी रोजी रोटी कैसे चलाएंगे। गौरतलब है कि राजस्थान के अलवर नेशनल हाईवे पर पहलू खान की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद हर तरफ इस घटना की आलोचना हुई थी। अप्रैल माह में 55 वर्षीय पहलू खान की कथित गो तस्करी को लेकर हत्या कर दी गई थी। कुछ लोगों ने उन्हें पीट-पीटकर मार दिया था। हाल ही में राजस्थान पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को क्लीन चिट दे दी थी, उनके खिलाफ सबूत की कमी का हवाला देते हुए क्लीन चिट दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- किडनैपर ने दिया एक्सचेंज ऑफर, लड़की दे जाओ, बेटा ले जाओ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+