देश में घुसे ISI के चार एजेंट, कर सकते हैं बड़ा आतंकी हमला, हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली। देश में आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल सोमवार को जिला प्रशासन ने इश बात की जानकारी दी है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के चार एजेंट अफगानिस्तान के पासपोर्ट पर भारत में घुस गए हैं, जिसके बाद पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यह हाई अलर्ट राजस्थान-गुजरात सीमा के साथ पूरे देश में लागू किया गया है। सिरोही के एसपी कल्यानमल मीणा ने जिले के सभी पुलिस स्टेशन को अलर्ट भेजा है।

isi

इस अलर्ट में कहा गया है कि आईएसआई के चार लोग अफगानिस्तान के पासपोर्ट पर भारत में घुसे हैं, जिसके चलते देशभर में हाई अलर्ट की सूचना है, जिसमे राजस्थान, गुजरात की सीमा भी शामिल है। इन लोगों के पास हथियार, गोला बारूद हो सकते हैं और ये लोग कभी भी किसी आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस को इस बात की सूचना दी गई है कि वह भीड़भाड़ वाले इलाकों, होटल, बस स्टेशन पर जांच अभियान चलाए। साथ ही पुलिस को यह भी निर्देश दिया गया है कि खास इलाकों में चेकप्वाइंट बनाए और हर संदिग्ध गाड़ी और व्यक्ति पर नजर रखे, साथ ही उनसे पूछताछ करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+