मोदी सरकार के बाद इस राज्य ने अलग से बढ़ाया पेट्रोल-डीजल पर Tax, पड़ेगी दोहरी मार
केंद्र के बाद इस राज्य सरकार ने अलग से बढ़ाया पेट्रोल-डीजल पर टैक्स, अब पड़ेगी दोहरी मार
नई दिल्ली। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट आ चुका है। शुक्रवार को संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2019-20 का बजट पेश करते कई बड़े और अहम ऐलान किए। बजट में पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर एक रुपए एक्साइज ड्यूटी और एक रुपए सेस की बढ़ोत्तरी की गई है, जिसके बाद आम आदमी के ऊपर ईंधन की कीमतों में बढ़ोत्तरी की मार पड़नी तय है। शनिवार को ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब ढाई रुपए का बड़ा इजाफा हुआ। इस बीच राजस्थान सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल के ऊपर टैक्स बढ़ा दिया है। शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेट्रोल और डीजल के ऊपर टैक्स बढ़ाने का ऐलान किया।

पेट्रोल और डीजल पर 4 फीसदी टैक्स
बजट में पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर एक रुपए एक्साइज ड्यूटी और एक रुपए सेस की बढ़ोत्तरी के बाद शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टैक्स बढ़ाने का ऐलान करते हुआ कहा, 'राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 4 फीसदी की दर से टैक्स बढ़ाने का फैसला लिया है। पिछली भाजपा सरकार ने चुनाव जीतने के लिए 4 फीसदी वैट घटा दिया था। उन लोगों ने जो गलती की थी, हमने उसे सुधारा है। हमने कुछ नहीं किया है। केंद्र सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल के दाम कई बार बढ़ाए थे।'

बजट के बाद पेट्रोल-डीजल दोनों में भारी बढ़ोत्तरी
आपको बता दें कि बजट में बढ़ाए गए टैक्स के चलते देश में शनिवार को पेट्रोल और डीजल दोनों के रेट में भारी बढ़ोत्तरी हुई। दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 2.45 रुपए बढ़कर 72.96 रुपए हो गई। वहीं डीजल की कीमत 2.36 रुपए बढ़कर 66.69 रुपए लीटर हो गई। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 75.15 रुपए रही, वहीं 1 लीटर डीजल 68.59 रुपये प्रति लीटर पर है। मुम्बई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 78.57 रुपए और 1 लीटर डीजल 69.90 रुपये प्रति लीटर पर है। चेन्नई में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 75.76 रुपए और 1 लीटर डीजल 70.78 रुपये प्रति लीटर पर है। सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रति दिन पेट्रोल रेट और डीजल रेट तय करती हैं।

सरकार ने दिया बड़ा झटका
इससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल और डीजल पर टैक्स का बड़ा बोझ डालकर जनता को झटका दिया। निर्मला सीतारमण ने आम बजट में पेट्रोल-डीजल पर 1 रुपए स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी और 1 रुपए रोड एवं इंफ्रास्ट्रक्चर सेस बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। इसके चलते पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्वत ही कुल 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो जाएगा। पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमतों से उपभोक्ता पहले ही परेशान हैं और यह उसपर एक और बड़े झटके की तरह है। वित्त मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि क्रूड ऑयल के दाम ऊंचाई छूकर गिरे हैं। इससे मुझे पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी और सेस पर विचार करने में थोड़ी आसानी हो रही है।

बजटीय घाटा 3.4 फीसदी से घटकर 3.3 फीसदी हुआ
इन घोषणाओं के अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैश में बिजनस पेमेंट को कम करने के लिए टीडीएस लगाने का फैसला लिया है। बैंक से एक करोड़ रुपये की निकासी पर 2 फीसदी टैक्स देना होगा। वित्त मंत्री के बजट भाषण में एक और अहम ऐलान किया गया है। अब सस्ते घरों के लिए ब्याज पर 3.5 लाख रुपये की छूट मिलेगी। बजट भाषण के दौरान उन्होंने बताया कि इस साल बजटीय घाटा 3.4 फीसदी से घटकर 3.3 फीसदी पर आया है। इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन मिलेगा। सोने और बहुमूल्य धातुओं पर उत्पाद शुल्क 10 से बढ़कर होगा 12.5 फीसदी किया गया।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप?












Click it and Unblock the Notifications