राजस्थान सरकार का सभी विभागों को आदेश, लेटरपैड पर छापे दीनदयाल उपाध्याय की फोटो

जयपुर। राजस्थान सरकार ने तमाम सरकारी विभागों को एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमे कहा गया है कि सभी सभी लेटरपैड में जनसंघ के अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर का इस्तेमाल किया जाए। सरकार के ने सर्कुलर जारी करके सभी सरकारी विभागों को इसका पालन करने का आदेश दिया है। सरकार का यह आदेश तमाम सरकारी विभागों के अलावा नगर निगम और बोर्ड में लागू किया जाएगा। सरकार की ओर से 11 दिसंबर को जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि इस नियम को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।

vasundhra raje

राजस्थान सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी की ओर से यह सर्कुलर जारी किया गया है। इसमे लिखा गया है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सही साइज की तस्वीर को अपने लेटरपैड पर लगाइए और भविष्य में छपने वाले लेटरपैड पर इसे अनिवार्य रूप से छपवाइए। आपको बता दें कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की शिक्षा राजस्थान में हुई थी। राजस्थान सरकार ने सर्कुल को सभी अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, डीएम, कमिश्नर को जारी किया है। तमाम अधिकारियों ने कहा कि वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर वाले लेटरपैड छपवाएंगे। इस बाबत राजस्थान सरकार के संयुक्त सचिव शक्ति सिंह राठौड़ ने बताया कि इस आदेश को कुछ दिन पहले पारित किया गाय है, सभी विभाग इसके अनुसार ही अपनी स्टेशनरी छपवाएंगे, जिसमे दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर होगी।

इसे भी पढ़ें- उदयपुर: बर्बर हत्या के आरोपी शंभू के समर्थन में प्रदर्शन, भीड़ ने SP का सिर फोड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+