राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, क्लास में मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे शिक्षक और छात्र

जयपुर। राजस्थान सरकार ने एजूकेशन सेक्टर में बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। गहलोत सरकार ने क्लास में छात्रों ओर शिक्षकों के मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा नए नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि स्कूलों की कक्षाओं में शिक्षकों और छात्रों के मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। 27 अक्टूबर से पाबंदी लागू होगी।

Rajasthan government has issued a circular barring use of mobile phones in classes

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि शिक्षक क्लास में मोबाइल फोन बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं शिकायतों का संज्ञान लेकर प्रदेश के शिक्षा विभाग ने सर्कुलर जारी किया है। विभाग ने यह भी कहा कि मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक के बावजूद यदि कोई शिक्षक अपनी कक्षा में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता हुआ पाया जाता है तो स्कूल प्रभारी उसके खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

राजस्थान से पहले हरियाणा सरकार भी इसी तरह का प्रतिबंध लागू कर चुकी है। 2017 में हरियाणा के सरकारी स्कूलों में भी शिक्षकों पर क्लास में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। आदेश में कहा गया था कि अगर पढ़ाई लिखाई के काम के लिए मोबाइल लेकर जाना भी पड़े तो इसके लिए पहले स्कूल मुखिया से मंजूरी लेकर बाकायदा विशेष रजिस्टर में दर्ज करना होगा। अगर कोई नियमों का उल्लघंन करते पाया गया तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+