CAA के खिलाफ राजस्थान की गहलोत सरकार ने पास किया प्रस्ताव, ऐसा करने वाला तीसरा राज्य

जयपुर। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर मचे हंगामें के बीच राजस्थान से एक बड़ खबर सामने आ रही है। यहां राजस्थान सरकार ने सीएए के खिलाफ शनिवार को विधानसभा में प्रस्ताव पास करते हुए केंद्र से इस कानून को रद्द करने का आग्रह किया। गौरतलब है कि सीएए के खिलाफ केरल और पंजाब विधानसभा में पहले ही प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। अब सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पास करने वाला राजस्थान देश की तीसरा राज्य बन गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य द्वारा एनपीआर के तहत मांगी गई नई जानकारियों को भी वापस लेने को कहा गया है।

Rajasthan Gehlot government passes proposal against CAA

28 जनवरी को कांग्रेस की CAA विरोधी रैली
गौरतलब है कि कांग्रेस शुरू से ही सीएए का विरोध कर रही है। इसी सिलसिले में 28 जनवरी से देशभर में सीएए विरोधी रैला निकालने जा रही है जिसकी शुरुआत राजस्थान के जयपुर से होगी। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी वहां मौजूद रहेंगे। रैली की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय में सचिन पायल की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। इस मीटिंग में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस प्रत्याशी सहित संयोजक और सह संयोजक मौजूद रहे।

बता दें कि कांग्रेस की सीएए विरोधी रैली में राहुल गांधी युवाओं को संबोधित करेंगे, इसीलिए इसे युवा आक्रोश रैली का भी नाम दिया गया है। इस रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता समेत यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के सदस्यों के पहुंचने की उम्मीद है। सचिन पायलट ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब एआईसीसी ने रैली की जिम्मेदारी युवा कांग्रेस और एनएसयूआई को दी है, उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी पूरी मदद करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+