India TV-CNX Exit Polls: राजस्थान में सत्ता के करीब कांग्रेस, बीजेपी को झटका
नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए शुक्रवार शाम वोटिंग खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल के अनुमान भी सामने आने लगे हैं। India TV-CNX एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक 199 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में कांग्रेस पूर्ण बहुमत तो नहीं लेकिन सत्ता बनाने के करीब जरूर पहुंचती हुई नजर आ रही है। जबकि सत्ताधारी पार्टी बीजेपी दूसरे स्थान पर है। बीजेपी के खाते में 80 से 90 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि तीसरे नंबर पर बीएसपी है जिसके खाते में 1 से 3 सीटों का अनुमान है। जबकि 6 से 8 सीटें पर अन्य पार्टियों का कब्जा हो सकता है।

बता दें कि 199 विधानसभा सीट वाले वाले राजस्थान में इस बार कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी है। बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेकने के लिए कांग्रेस पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार मैदान में उतरी थी। बता दें कि राज्य में किसकी सरकार बनती है आखिरी नतीजा तो 11 दिसंबर को आएगा जब वोटों की गिनती होगी। लेकिन India TV-CNX के एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक राज्य में कांग्रेस सत्ता के काफी करीब पहुंचती हुई नजर आई है।
India TV-CNX राजस्थान एग्जिट पोल अनुमान
बीजेपी- 80-90
कांग्रेस- 100-110
बीएसपी-01-03
अन्य-06-08
यह भी पढ़ें- Republic TV-Jan Ki Baat exit polls: तेलंगाना में बहुमत के करीब टीआरएस, कांग्रेस दूसरे नंबर पर












Click it and Unblock the Notifications